एक्सप्लोरर

Maharashtra News: ED के सामने कल पेश होंगे संजय राउत, दूसरी बारी जारी हुआ है नोटिस

ED Notice To Sanjay Raut: शिवसेना नेता संजय राउत कल प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होंगे. एजेंसी ने उन्हें यह दूसरा नोटिस जारी किया था, क्योंकि वे पहले नोटिस पर हाजिर नहीं हुए थे.

Sanjay Raut To Face ED Tomorrow: शिवसेना (Shivsena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) कल यानी 1 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगे. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है. बता दें कि पहली बार ईडी के नोटिस पर राउत हाजिर नहीं हुए थे, बल्कि उन्होंने अपना वकील भेजकर स्वयं पेश होने के लिए 14 दिन का समय मांगा था. हालांकि ईडी ने इसे स्वीकार नहीं किया था और दूसरा नोटिस जारी किया था, जिसके बाद अब संजय राउत कल पेश होंगे.

इससे पहले एजेंसी ने राउत को सोमवार को तलब कर मंगलवार को पेश होने को कहा था. राउत के वकील ने मंगलवार को ईडी कार्यालय के बाहर मीडियाकर्मियों से कहा कि ईडी ने राउत को सोमवार की दोपहर काफी देर से समन भेजा था. इसलिए, तदनुसार (मंगलवार को), हमने 14 दिनों का समय मांगने के लिए एक आवेदन दायर किया क्योंकि हमें उन दस्तावेजों को इकट्ठा करने के लिए समय चाहिए जो ईडी ने हमसे मांगा है.

Uddhav Thackeray के इस्तीफे पर बोले संजय राउत, अब सोनिया गांधी और शरद पवार को लेकर कही ये बात

पहली बार पेश न हो पाने की राउत ने बताई ये वजह

तलब किए जाने के तुरंत बाद राउत ने सोमवार को दावा किया था कि यह उन्हें लड़ने से रोकने की साजिश है. उन्होंने कहा था कि मैं मंगलवार को ईडी कार्यालय नहीं जा पाऊंगा क्योंकि अलीबाग में पहले से ही एक रैली होनी है और मुझे वहां लोगों को संबोधित करना है. यह कानूनी लड़ाई है. अगर आपके पास बीजेपी का आदेश है तो मुझे गिरफ्तार कर लीजिए. राउत ने कहा था कि वह ईडी की जांच में शामिल किसी भी कंपनी से नहीं जुड़े हैं.

Viral Video: उद्धव के इस्तीफे के बाद लोगों को याद आयी 'फडणवीस की शपथ', अब वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget