एक्सप्लोरर

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा मामले में पीएम मोदी ने मांगी माफी तो संजय राउत बोले- 'फिर पुलवामा पर...'

Maharashtra Politics: शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा कि महाविकास अघाड़ी केंद्र की पीएम मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने जा रही है. इसमें सभी घटक दल के नेता शामिल होंगे.

Maharashtra News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की प्रतिमा ढहने की घटना पर माफी मांगी है. इस पर शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत (Sanjay Raut) की प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने राजनीतिक माफी मांगी है. माफी मांगने से शिवाजी के अपमान की भरपाई नहीं होगी. पुलवामा हमले के लिए भी पीएम मोदी को माफी मांगनी चाहिए. 

मीडिया से बातचीत में संजय राउत ने कहा, ''माफी मांगो छूट जाएंगे. यही है उनका. अगर सच्चे मन से पीएम माफी मांगते हैं तो 5 साल पहले 40 जवानों की हत्या हुई थी. देश दुखी हुआ था तो उस वक्त देश से माफी मांगनी चाहिए थी. आपकी नाकामी से यह घटना हुई. जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से घटनाएं हुई हैं. कश्मीरी पंडितों की घर वापसी का वादा पूरा नहीं हुआ है. आपने इतना झूठ बोला है तो आपको हर दिन माफी मांगनी होगी. यह महाराष्ट्र है और यह किसी को माफ नहीं करता.''

पीएम मोदी ने कही थी यह बात
संजय राउत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को मुंबई की जनता ने काला झंडा दिखाकर स्वागत किया. बता दें कि सिंधुदुर्ग की घटना के बाद पीएम मोदी ने कहा था, ''मैं आज सर झुकाकर मेरे आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में मस्तक रखकर माफी मांगता हूं." हालांकि शिवसेना नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह स्टैचू पीएम मोदी के प्रचार के लिए बनाया गया था. यह चुनाव को देखते हुए जल्दबाजी में बनाया गया था. य़ह माफी केवल राजनीतिक हताशा का एक कृत्य है.

मामले पर तय हो जवाबदेही
वहीं, कांग्रेस की ओर कहा गया कि पीएम मोदी सशर्त माफी मांग रहे हैं जबकि उन्हें जवाबदेही तय करनी होगी. पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, ''सीएम नेवी को सवालों के कटघरे में खड़ा कर रहे हैं तो राजनाथ सिंह को जवाबदेही तय करनी चाहिए.'' पृथ्वीराज चव्हाण ने यह भी आरोप लगाया कि कॉन्ट्रैक्ट देने में भाई-भतीजावाद हुई है. सीएम शिंदे के करीबी को प्रतिमा बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था.

ये भी पढ़ें- छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को लेकर CM शिंदे का बड़ा ऐलान, 'जल्द ही राजकोट किले में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget