एक्सप्लोरर

Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा को शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल की धमकी, 'मुंबई में शिवसेना उनका...'

Kunal Kamra Row: युवा शिवसेना के महासचिव राहुल कनाल ने कुणाल कामरा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा. मुंबई में उनका शिवसेना स्टाइल में स्वागत होगा.

Kunal Kamra Row: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और शिवसेना के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के तंज को लेकर विवाद जारी है. इस बीच युवा शिवसेना के महासचिव राहुल कनाल ने कामरा को धमकी भरे अंदाज में कहा कि उनका शिवसेना स्टाइल में मुंबई में स्वागत होगा.

उन्होंने कहा, ''हम प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं. हम यहां थाने में हाजिरी लगाने आए थे. सोमवार और गुरुवार को हमें हाजिरी लगानी है. यहां युवा सेना का ग्रुप आया है.'' 

कानून का सामना करना पड़ेगा- कुणाल कामरा

कनाल ने कहा, ''कुणाल कामरा को कोर्ट से राहत मिली है, मैं कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं. उन्हें सात अप्रैल तक राहत मिली है. उसके बाद उन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा. मुंबई में उनका शिवसेना स्टाइल में स्वागत होगा.'' 

उन्होंने कहा, ''चाहे कोई भी संरक्षण मिले, जब भी वो मुंबई आएंगे, शिवसेना स्टाइल में स्वागत होगा. मैं धमकी नहीं दे रहा, मुंबई का एक फैब्रिक रहा है. मुंबई में उनका कर्म भूमि है. आज वो मद्रास में हैं.''

कैसे शुरू हुआ विवाद?

कुणाल कामरा ने 23 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो में उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर गाने के अंदाज में तंज कसा. इसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने उस स्टूडियो में तोड़फोड़ की, जिसमें उन्होंने ये वीडियो शूट किया था.

इस मामले में राहुल कनाल समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया. बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई. मुंबई पुलिस ने कामरा के खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं. 

वहीं कामरा ने जमानत के लिए मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया, जहां उन्हें गिरफ्तारी से छूट मिली है. साथ ही उन्हें पुलिस को सहयोग देने के लिए कहा गया है.

'मैकाले की शिक्षा नीति में बदलाव हो रहा है तो...', सोनिया गांधी के लेख पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार

 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget