एक्सप्लोरर

BJP ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे दोनों को दिया बड़ा झटका, कर दिया ये खेल!

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को ये झटके ऐसे समय में लगे हैं जब दोनों नेताओं के एक होने की चर्चा तेज है. बीजेपी का दावा है कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नाशिक जिले में मंगलवार (17 जून) को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को बड़ा झटका लगा. दोनों पार्टियों के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब उद्धव और राज ठाकरे के संभावित मिलन की अटकलें तेज हैं.

दरअसल, मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ पूर्व विधायक बाबनराव घोलप और नाशिक के पूर्व उपनेता सुधाकर बडगुजर बीजेपी में शामिल हो गए. इसके अलावा, मनसे प्रमुख राज ठाकरे के करीबी माने जाने वाले और नाशिक के पूर्व महापौर अशोक मुर्तडक ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया.

उद्धव ठाकरे ने पार्टी से किया था निष्कासित
बता दें कि जून के पहले सप्ताह में बडगुजर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी. इस पर नाराजगी जताते हुए उद्धव ठाकरे ने दो दिन बाद उन्हें 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के आरोप में शिवसेना (यूबीटी) से निष्कासित कर दिया था. हालांकि, स्थानीय बीजेपी विधायक सीमा हिरे ने बडगुजर के खिलाफ एक गंभीर आपराधिक मामले का हवाला देते हुए उनके बीजेपी में शामिल किए जाने विरोध किया है.

इसलिए छोड़ी पार्टी
वहीं, बाबनराव घोलप ने यूबीटी में हो रहे 'असम्मानजनक व्यवहार' को पार्टी छोड़ने का कारण बताया. अशोक मुर्तडक ने कहा कि उन्होंने नाशिक के विकास के लिए बीजेपी जॉइन करने का निर्णय लिया है, विशेष रूप से 2027 में होने वाले नाशिक कुंभ को ध्यान में रखते हुए.

शिंदे गुट में भी यूबीटी नेताओं की एंट्री
इधर, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भी उद्धव गुट को झटका दिया है. मंगलवार को नाशिक से शिवसेना (यूबीटी) के कुछ पूर्व नगरसेवकों ने शिंदे गुट ज्वाइन किया है. ये सभी नेता सुबह शिंदे गुट में शामिल हुए, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि नाशिक की सियासत में बदलाव की लहर शुरू हो चुकी है.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget