एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम के अयोध्या दौरे को संजय राउत ने बताया 'स्पॉन्सर्ड', कहा- गद्दारों के साथ...

Maharashtra के दोनों नेताओं के दौरे पर शिवसेना (यूबीटी) गुट के नेता Sanjay Raut ने प्रतिक्रिया दी है. राउत ने आरोप लगाया कि CM Shinde का अयोध्या दौरा, BJP ने स्पॉन्सर किया है.

CM Shinde In Ayodhya: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, रविवार को उत्तर प्रदेश पहुंचे. दोनों नेता यहां स्थित अयोध्या भी आएंगे. अयोध्या दौरे से पहले लखनऊ में सीएम शिंदे ने कहा कि मैं अयोध्या जा रहा हूं, वहां पर हम राम लला के दर्शन करेंगे, आरती करेंगे. प्रभु राम चंद्र का आशीर्वाद हमारे साथ है इसलिए धनुष बाण हमें मिला है. वहीं डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- मुझे बहुत खुशी है कि आज रामलला के दर्शन के लिए मैं अयोध्या जा रहा हूं. मै राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा रहा हूं. सभी कारसेवाओं में मैं उपस्थित रहा हूं.

महाराष्ट्र के दोनों नेताओं के दौरे पर अब शिवसेना (यूबीटी) गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है. संजय राउत ने आरोप लगाया कि सीएम शिंदे का अयोध्या दौरा, भारतीय जनता पार्टी ने स्पॉन्सर किया है.

Eknath Shinde Ayodhya Visit: आज अयोध्या में राम लला के दर्शन करेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, लखनऊ पहुंचने पर किया यह ट्वीट

राउत बोले- बीजेपी के लोग कभी हमारे साथ तो अयोध्या गए नहीं
महाराष्ट्र CM और डिप्टी सीएम के अयोध्या जाने पर राज्यसभा सांसद व उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने मुंबई में कहा कि मैं भी कई बार अयोध्या जा चुका हूं लेकिन बीजेपी हमारे साथ तो नहीं आई थी जब बाबरी का मुद्दा हुआ था, तब वे भाग गए थे और अब गद्दारों की उंगली पकड़कर जा रहे हैं. ऐसे लोगों को प्रभु श्री राम का आशीर्वाद नहीं मिलता है.

सांसद ने कहा- धर्म के नाम पर ये जो कुछ भी चल रहा है, मैं उसका विरोध नहीं कर रहा हूं. प्रभु श्रीराम पर हमारी भी आस्था है. हम लोग 40 साल से अयोध्या जाते रहे हैं. बीजेपी के लोग कभी हमारे साथ तो अयोध्या गए नहीं... लेकिन अब गद्दारों की उंगली पकड़ कर अयोध्या जा रहे हैं. अगर प्रभु श्री राम को लेकर इतनी आस्था थी तो आप सूरत और गुवाहाटी भाग कर नहीं जाते.

राउत ने कहा- ये लोग हमें कॉपी कर रहे हैं. लेकिन ओरिजिनल ओरिजिनल होता डुप्लीकेट डुप्लीकेट ही होता है. बाबरी विवाद के बाद बीजेपी वाले हमे छोड़कर भाग गए थे. बेईमान लोगों को कभी प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद नहीं मिलता है. आप देखिए कि मुंबई आने के बाद सरकार का क्या होता है. महाराष्ट्र में इस समय बेमौसम बारिश हुई है. ओले पड़ रहे है. किसान रो रहा है... और सरकार अयोध्या दौरे पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget