एक्सप्लोरर

Eknath Shinde Ayodhya Visit: आज अयोध्या में राम लला के दर्शन करेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, लखनऊ पहुंचने पर किया यह ट्वीट

Maharashtra News: अयोध्या में शिवसेना के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के ठहरने के लिए मंदिर नगरी के लगभग सभी होटल,अतिथि गृह और धर्मशालाएं बुक कर ली गई हैं. शिव सैनिक विशेष रेलगाड़ियों से आ रहे हैं.

Lucknow News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Mharashtra CM Eknath Shinde) शनिवार को देर शाम लखनऊ पहुंचे. लखनऊ पहुंचने पर शिंदे का भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) और मंत्रियों का आभार जताया. शिंदे वह रविवार सुबह हेलिकॉप्टर  से अयोध्या जाएंगे.वहां वो हनुमान गढ़ी और निर्माणाधीन राम मंदिर को देखेंगे. वो शाम को सरयू जी की आरती भी करेंगे. विषेष रेलगाड़ियों से शिवसेना कार्यकर्ता भी अयोध्या पहुंचेंगे. उनके लिए अयोध्या के सभी होलट और धर्मशालाएं बुक करा ली गई हैं.

लखनऊ पहुंचकर एकनाथ शिंदे ने क्या कहा

शिंदे ने लखनऊ पहुंचने के बाद मराठी में ट्वीट किया, ''आज लखनऊ हवाई अड्डे पर मेरा और मेरे सभी साथियों का 'जय श्रीराम','हिन्दू हृदय सम्राट दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की जीत' और 'शिवसेना जिंदाबाद' जैसे नारों के साथ स्वागत किया गया.''शिंदे ने इस स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,''हमारा उत्साह दोगुना हो गया.'' 

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या आने का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा कि यहां का माहौल देखकर खुशी और संतोष हो रहा है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मंत्रियों के प्रति आभार प्रकट किया.

उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत कई प्रमुख हस्तियों ने शिंदे का स्वागत किया. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को ट्वीट किया, ''महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी आपका रामलला की नगरी अयोध्या धाम आगमन पर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में श्रीराम मंदिर सहित अयोध्या धाम को भव्यतम बनाया जा रहा है.''

अयोध्या में शिंदे के स्वागत की तैयारी

शिवसेना के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के ठहरने के लिए मंदिर नगरी के लगभग सभी होटल,अतिथि गृह और धर्मशालाएं बुक कर ली गई हैं.अयोध्या में शिंदे के स्वागत के लिए शिवसेना के कार्यकर्ताओं के एक दिन पहले विशेष रेलगाड़ियों से अयोध्या पहुंचने की संभावना है.शिंदे की अयोध्या यात्रा का पूरे देश में प्रचार-प्रसार करने के लिए शिवसेना ने एक योजना तैयार की है.महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद शिंदे की यह पहली अयोध्या यात्रा है.

महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक शिंदे रविवार सुबह हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचेंगे और सरयू नदी के तट पर उतरेंगे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के प्रवक्ता विराज मुलाये ने कहा,''मुख्यमंत्री शिंदे शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे और रविवार को अयोध्या जाएंगे,जहां वह हनुमानगढ़ी मंदिर और राम मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे. वह राम जन्मभूमि मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य को देखेंगे और सरयू नदी के तट पर शाम की आरती करेंगे.''

अयोध्या में कितनी देर रहेंगे एकनाथ शिंदे

मुलाये ने कहा,''वह अयोध्या के संतों से भी मिलेंगे और एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. वह अयोध्या में अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद रविवार को मुंबई लौट आएंगे.' शिंदे,मंदिरों की नगरी अयोध्या में लगभग नौ घंटे बिताएंगे.''

शिंदे ने शुक्रवार को कहा था कि अयोध्या उनके और उनके समर्थकों के लिए परम आस्था का स्थान है,जहां शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे भगवान राम का भव्य मंदिर देखना चाहते थे.

ये भी पढ़ें

Maharashtra Politics: अजीत पवार का पार्टी लाइन से अलग बयान, बोले- 'मुझे EVM पर पूरा भरोसा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget