एक्सप्लोरर

Maharashtra: "मुख्यमंत्री निश्चित तौर पर जाएंगे", उद्धव ठाकरे गुट के इस दावे से बढ़ी शिंदे सरकार की टेंशन

Uddhav Thackeray Faction: पत्रकारों से बात करते हुए सांसद संजय राउत ने कहा कि अपने पैतृक स्थान सतारा गये मुख्यमंत्री शिंदे शायद अपनी छुट्टी बढ़ा सकते हैं.

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द ही पद से हटने वाले हैं. यह दावा ऐसे समय किया गया है जब विभिन्न तरह के राजनीति कयास लगाये जा रहे हैं. पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि शिंदे गुट जहां कुर्सी बचाने में लगा हुआ है, वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का खेमा उनसे मीठी-मीठी बातें कर रहा है और उनके पीठ पीछे अलग खेल खेल रहा है.

संपादकीय में क्या कहा गया है?
संपादकीय में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री निश्चित तौर पर जाएंगे.’’ बाद में पत्रकारों से बात करते हुए, 'सामना' के कार्यकारी संपादक और शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि अपने पैतृक स्थान सतारा गये मुख्यमंत्री शिंदे शायद अपनी छुट्टी बढ़ा सकते हैं.

क्या बोले संजय राउत?
राउत ने कहा कि शिंदे सोचते हैं कि वह गरीबों के 'मसीहा' हैं लेकिन वह हेलीकॉप्टर से तीन दिन की छुट्टी पर गए हैं. इस बीच, शिवसेना के एक प्रवक्ता नरेश म्हास्के ने कहा है कि मुख्यमंत्री छुट्टी पर नहीं गए हैं, बल्कि (सतारा के) आधिकारिक दौरे पर हैं. उधर शिंदे ने भी कहा है कि वह छुट्टी पर नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उनके छुट्टी पर होने के दावे गलत हैं.

संजय राउत का दावा
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दावा किया था कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का "डेथ वारंट" जारी किया गया है और यह अगले 15-20 दिनों में गिर जाएगी. पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि उनकी पार्टी अदालत के आदेश का इंतजार कर रही थी और उम्मीद कर रही थी कि न्याय होगा. राज्यसभा सदस्य ठाकरे नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने वाले शिवसेना के 16 विधायकों (शिंदे की पार्टी के) को अयोग्य ठहराने की मांग करने वाली दलीलों के एक बैच पर लंबित सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र कर रहे थे.

संजय राउत बोले, “मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके 40 विधायकों की सरकार 15-20 दिनों में गिर जाएगी. इस सरकार का डेथ वारंट जारी हो चुका है. अब यह तय किया जाना है कि कौन इस पर हस्ताक्षर करेगा. शिवसेना (यूबीटी) नेता ने पहले दावा किया था कि शिंदे सरकार फरवरी में गिर जाएगी.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: एनसीपी नेता अजित पवार को लेकर कयासों का बाजार गर्म, इस बार बोले- 'मेरे चारों ओर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget