एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'उन्हें धारावी में कदम रखने नहीं देंगे, उनके सीने पर पैर रखकर...', आदित्य ठाकरे ने किसे दी चेतावनी?

Maharashtra News: शिवसेना-यूबीटी विधायक आदित्य ठाकरे ने धारावी पुनर्विकास पर महाराष्ट्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि मालिकों के लिए प्लान बना, आम जनता को नजरअंदाज किया गया.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुंबई में मुलुंड स्थित कालिदास सभागृह में शिवसेना (यूबीटी) की ओर से आयोजित एक सभा में पार्टी विधायक प्रमुख आदित्य ठाकरे ने भी भाषण दिया. आदित्य ठाकरे ने अपने भाषण में मुंबई की अस्मिता गौरव पर जोर दिया.

उन्होंने कहा, "यह मुंबई हमारी है और हमारी ही रहनी चाहिए. कई उद्योगपति मुंबई आए और उन्होंने इसे अपनाया. अगर आप मुंबई में आना चाहते हैं, तो इसका सम्मान करें, यहां व्यापार करें, लेकिन मेरी मुंबादेवी का भी सम्मान करें."

धारावी पुनर्विकास परियोजना को लेकर आदित्य ठाकरे ने सरकार पर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं कि धारावी का विकास होना चाहिए. लेकिन, 22 अक्टूबर 2022 को धारावी का जो टेंडर निकला, उस समय ‘भ्रष्टनाथ शिंदे’ (व्यंग्यात्मक नाम) ने घोटाला कर सरकार बनाई."

उन्होंने सवाल उठाया, "धारावी में विकास मालिकों का हो रहा है. उस मालिक का नाम क्या है? जब मुख्यमंत्री ने धारावी का मास्टर प्लान मंजूर किया, उस बैठक में कोई मुंबई प्रेमी था क्या? कोई मुलुंड से था? कोई कुर्ला से था? नहीं, तो क्या यह मास्टर प्लान सिर्फ मालिक के लिए घोषित किया गया?"

उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई में एक धारावी थी, लेकिन अब सरकार कई धारावी बनाने की कोशिश कर रही है. ये सरकार धारावी के लोगों को अलग-अलग जगह पुनर्वसित करने की योजना बना रही है.

मैं आपके साथ लड़ने आया हूं- आदित्य ठाकरे

इस दौरान आदित्य ठाकरे ने कहा कि अगर धारावी के सभी नागरिकों को पात्र नहीं ठहराया गया, तो उन्हें धारावी में कदम रखने नहीं देंगे. मैं आदेश देने नहीं, बल्कि आपके साथ लड़ने आया हूं. लड़ाई लड़ते समय कई मुकदमे ठोके जाएंगे, फिर भी हम पीछे नहीं हटेंगे. उनके सीने पर पैर रखकर ये लड़ाई जीतेंगे.

जहा यह रैली हुई, वहां के विधायक मिहिर कोटेचा है. विधायक पर निशाना साधते हुए आदित्य ठाकरे ने तंज कसा, "ये विधायक कौन हैं? ये कोटेचा नहीं, खोटेचा हैं. ये सच बोल रहे है या झूठ? इसलिए इनका नाम कोटेचा होना चाहिए या खोटेचा?"

उन्होंने कहा, "उन्हें प्रेम पत्र भेजो और पूछो कि तुम बोल रहे थे, उसका क्या हुआ? अब मालिक का विरोध करोगे या नहीं? कुर्ला का क्या हुआ? मदर डेयरी का क्या हुआ? वहां के विधायक तो गुवाहाटी चले गए थे. अब क्या वे जाकर भ्रष्टनाथ शिंदे से सवाल पूछेंगे?"

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget