एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में होगा खेला? उद्धव ठाकरे ने उतारा उम्मीदवार, शिंदे और अजित पवार गुट की बढ़ेगी टेंशन

Maharashtra MLC Elections Candidate: शिवसेना (यूबीटी) ने विधान परिषद चुनाव में उद्धव के सहयोगी मिलिंद नार्वेकर को मैदान में उतारा है. एमएलसी चुनाव 12 जुलाई को है.

MLC Election 2024: महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीट के लिए 12 जुलाई को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान हो सकता है. दरअसल, शिवसेना (यूबीटी) ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी मिलिंद नार्वेकर को मंगलवार को मैदान में उतारा है, जिससे चुनावी रण में उम्मीदवारों की संख्या 12 हो गई.

अगर 12 उम्मीदवारों में से किसी ने भी नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि पांच जुलाई तक अपना पर्चा वापस नहीं लिया, तो उच्च सदन के लिए 12 जुलाई को मतदान होगा. विधान परिषद के इस चुनाव में विधानसभा के सदस्य मतदान करेंगे. महाराष्ट्र विधानसभा में फिलहाल 274 सदस्य हैं और 14 रिक्तियां हैं. एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 23 वोट की जरूरत है.

किसने किसे बनाया उम्मीदवार?
सभी उम्मीदवारों - सत्तारूढ़ महायुति के नौ और विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के तीन प्रत्याशियों - ने मंगलवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल किए. ठाकरे ने विश्वास व्यक्त किया कि एमवीए के सभी तीन उम्मीदवार विजयी होंगे. एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस, एनसीपी(शरदचंद्र पवार) और कुछ छोटे दल शामिल हैं.

जब पूछा गया कि विपक्षी गठबंधन के पास अपने तीसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए संख्याबल नहीं है, तो उन्होंने कहा, “अगर हमें जीत का भरोसा न होता, तो हम ऐसा (तीसरा उम्मीदवार खड़ा करना) नहीं करते.'

एमवीए के पास संख्याबल नहीं है, लेकिन वह उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के कुछ विधायकों पर भरोसा कर रही है, जो उनके पक्ष में मतदान कर सकते हैं. यह दोनों दल महायुति के घटक हैं. ठाकरे ने कहा, 'हम ही लड़ने वाले हैं. उन्हें (सत्तारूढ़ गठबंधन दलों को) अपने खेमे में फूट का डर सता रहा है.'

राज्य विधानसभा में भाजपा के 103 सदस्य हैं. इसके बाद अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के 40 और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 38 विधायक हैं. कांग्रेस के 37 विधायक हैं, शिवसेना (यूबीटी) के 15 और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के 10 विधायक हैं.

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे, अमित गोरखे, सदाभाऊ खोत, योगेश तिलेकर को टिकट दिया है तथा परिणय फुके को दोबारा उम्मीदवार बनाया है.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पूर्व सांसद कृपाल तुमाने और भावना गवली को मैदान में उतारा है, जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने राजेश विटेकर और शिवाजीराव गर्जे पर भरोसा जताया है.

कांग्रेस ने प्रद्युम्न सातव को पुनः उम्मीदवार बनाया है तथा एनसीपी (एसपी) वर्तमान एमएलसी तथा पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के नेता जयंत पाटिल को समर्थन दे रही है.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने की शरद पवार से मुलाकात, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले क्या है इसके मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCP के गुटों के विलय की चर्चा तेज, अमित शाह से मिले तटकरे और सुले
बदलने वाले हैं महाराष्ट्र के समीकरण? NCP के गुटों के विलय की चर्चा तेज
CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget