एक्सप्लोरर

'कांग्रेस हमेशा से ही...', राहुल गांधी के आरक्षण वाले बयान पर शिवसेना नेता संजय निरुपम का वार

Shivsena Attack on Congress: राहुल गांधी के आरक्षण वाले बयान को लेकर शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. निरुपम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से ही आरक्षण विरोधी रही है.

Rahul Gandhi on Reservation: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिष्ठित जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करते हुए ऐसा बयान दिया जिसके बाद वो बीजेपी और शिवसेना के निशाने पर आ गए हैं.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी, जब भारत में आरक्षण के लिहाज से निष्पक्षता होगी और अभी ऐसा नहीं है. यहां विश्वविद्यालय के छात्रों ने राहुल से आरक्षण को लेकर सवाल किया था और पूछा था कि यह कब तक जारी रहेगा. इस पर उन्होंने कहा, ‘‘जब भारत में (आरक्षण के लिहाज से) निष्पक्षता होगी, तब हम आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेंगे. अभी भारत इसके लिए एक निष्पक्ष जगह नहीं है.’’

क्या बोले संजय निरुपम?
राहुल गांधी के इसी बयान को लेकर अब एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस पर हमला बोला है. निरुपम ने कहा, कल अमेरिका में राहुल गांधी ने एक बयान जारी किया कि जब इंडिया एक फेयर प्लेस में होगा तब रिजर्वेशन स्क्रैप कर देंगे. इस बयान के बाद कांग्रेस का रिजर्वेशन विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने संविधान खतरे में होने का फर्जी नैरेटिव चलाकर लोगों को भटकाया. हमें पता है कांग्रेस में वही होता है जो राहुल गांधी कहते हैं. वहां अध्यक्ष सिर्फ नाम का है. मैं उस हर समाज से पूछता हूं कि क्या वे सभी राहुल गांधी के बयान से सहमत हैं.

निरुपम ने आगे कहा, महाराष्ट्र में आरक्षण बड़ा विषय है, मराठा समाज आरक्षण को लेकर लड़ रहा है. मेरा उद्धव ठाकरे और शरद पवार से सवाल है की क्या वे राहुल गांधी के बयान से सहमत हैं. कांग्रेस हमेशा से ही आरक्षण विरोधी रहा है.

राहुल गांधी के आरक्षण वाले बयान को लेकर बीजेपी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण के खिलाफ हैं और संविधान के इस प्रावधान के खिलाफ उनका पूर्वाग्रह अमेरिका में जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत के दौरान खुलकर सामने आया है.

ये भी पढ़ें: 'इसके जिम्मेदार केवल नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू हैं', मणिपुर पर संजय राउत का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
महाराष्ट्र: दोस्त को पहले तेज रफ्तार कार से उड़ाया, फिर डंडे से चेहरा कुचलकर हत्या!
महाराष्ट्र: दोस्त को पहले तेज रफ्तार कार से उड़ाया, फिर डंडे से चेहरा कुचलकर हत्या!
महाराष्ट्र: सूखे के बीच किसानों को विदेश भेजेगी सरकार, करोड़ों रुपये करेगी खर्च
महाराष्ट्र: सूखे के बीच किसानों को विदेश भेजेगी सरकार, करोड़ों रुपये करेगी खर्च
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget