एक्सप्लोरर

Maharashtra: शिवसेना के गुटों में बाल ठाकरे की ‘विरासत संभालने’ की होड़, सीएम शिंदे ने कहा, ठाकरे को मुस्लिम समुदाय...

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में बाल ठाकरे की 97वीं जयंती मनाई गई. इस दौरान दोनों गुट ठाकरे की असली विरासत को आगे ले जाने का दावा करते दिखे. जानिए सीएम एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे ने क्या कहा है.

Shiv Sena: शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की 97वीं जयंती के मौके पर पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गुट उनकी असली विरासत को आगे ले जाने का दावा करते दिखे और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए तथा एक दूसरे पर निशाना साधा. पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद पार्टी दो खेमों में बंट गई और शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने. उन्होंने कहा कि ठाकरे एकमात्र ऐसे भारतीय नेता थे जिनसे पाकिस्तान डरता था. उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता हिंदुत्व के हिमायती थे, लेकिन उन्हें मुस्लिम समुदाय से कभी नफरत नहीं थी.

बाल ठाकरे की 97वीं जयंती
दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा भवन के सेंट्रल हॉल में बाल ठाकरे की 97वीं जयंती के अवसर पर उनकी तैल चित्र के अनावरण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक ने सत्ता हासिल करने के लिए अपने मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया. बाल ठाकरे के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके परिवार के सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए.

क्या बोले शिंदे?
शिंदे ने कहा, ‘‘बालासाहेब ठाकरे देश में एकमात्र ऐसे नेता थे जिनसे पाकिस्तान डरता था. वह हिंदुत्व के प्रबल समर्थक थे, लेकिन मुस्लिम समुदाय से कभी नफरत नहीं की. उनका एकमात्र विरोध उन लोगों के लिए था जो भारत में रहते हुए पाकिस्तान की प्रशंसा करते थे.’’

उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री और अब राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और शिवसेना के एक धड़े के प्रमुख उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने (बाल ठाकरे ने) सत्ता हासिल करने के लिए अपने मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया.’’ उद्धव ठाकरे को पिछले साल जून में विधायकों के एक वर्ग द्वारा उनके नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने के बाद सत्ता छोड़नी पड़ी थी. उद्धव ने प्रतिद्वंद्वी शिंदे के नेतृत्व वाले खेमे (बालासाहेबांची शिवसेना) पर केवल अपने निजी हितों की रक्षा के लिए काम करने का आरोप लगाया है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लोकतंत्र की एक परिभाषा है (शासन) ‘‘लोगों द्वारा, लोगों के लिए’’. बालासाहेब अकेले ऐसे नेता थे जिन्होंने इसका अभ्यास किया. पहले मुट्ठी भर राजनीतिक परिवार थे जो राज्य की राजनीति को नियंत्रित करते थे. इस तस्वीर को बालासाहेब ने बदल दिया था.’’ विधान भवन परिसर में शिवसेना के संस्थापक के चित्र के अनावरण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, 'बालासाहेब का तैल चित्र लगाने का आपका कार्य अच्छा हो सकता है, लेकिन आपकी मंशा खराब है.'

ये भी पढ़ें: Maharashtra: बीएमसी में उद्धव ठाकरे प्रकाश आंबेडकर के साथ लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस और एनसीपी के साथ आने पर अभी सस्पेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget