एक्सप्लोरर

Shiv Sena: शिवसेना की वर्षगांठ आज, CM शिंदे करेंगे शक्ति प्रदर्शन, मंच से उद्धव ठाकरे भी बोल सकते हैं हमला

Shiv Sena Anniversary: बाल ठाकरे ने 19 जून, 1966 को शिवसेना की स्थापना की थी. इसके बाद आज शिवसेना की 57वी वर्षगांठ मनाई जा रही है. महाराष्ट्र में शिंदे गुट और उद्धव गुट अलग-अलग वर्षगांठ मनाएंगे.

Maharashtra Shiv Sena: आज शिवसेना की 57वीं सालगिरह है. सेना के इतिहास में पहली बार दो वर्षगांठ मनाई जाएगी. शिंदे की शिवसेना ने मुंबई के नेस्को सेंटर में भव्य रैली का आयोजन किया है, जबकि ठाकरे समूह की रैली शनमुखानंद हॉल में होगी. दोनों कार्यक्रमों में प्रदेशभर से पदाधिकारी और शिवसैनिक मौजूद रहेंगे. शिवसेना के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले दोनों धड़े सोमवार को यहां अलग-अलग समारोहों में पार्टी का स्थापना दिवस मनाएंगे.

कब बना था शिवसेना?
एबीपी माझा के अनुसार, राजनीतिक कार्टूनिस्ट के रूप में कॅरियर शुरू करने वाले बाल ठाकरे ने 19 जून, 1966 को शिवसेना की स्थापना की थी और उन्होंने ‘मराठी मानुष’ को अपनी राजनीति का आधार बनाया था. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तथा मुंबई में काफी समय से लंबित नगर निगम चुनाव से पहले शिवसेना के दोनों ही धड़े दिवंगत बाल ठाकरे की विरासत के ‘‘असल उत्तराधिकारी’’ होने का दावा कर रहे हैं.

शिंदे और 39 अन्य शिवसेना विधायकों के महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री ठाकरे के खिलाफ विद्रोह करने के बाद पिछले साल जून में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी. इसके बाद शिंदे बीजेपी के सहयोग से मुख्यमंत्री बने और भारत निर्वाचन आयोग ने उनके धड़े को मूल पार्टी का नाम और ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिह्न आवंटित किया, जबकि ठाकरे के धड़े को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नाम दिया गया.

शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना उत्तर पश्चिमी मुंबई में गोरेगांव के नेस्को मैदान में कार्यक्रम का आयोजन करेगी, जबकि शिवसेना (यूबीटी) मध्य मुंबई में सायन के शणमुखानंद हॉल में अपना कार्यक्रम करेगी. मुख्यमंत्री शिंदे के पुत्र एवं शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने पिछले सप्ताह कहा था कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में पूरे महाराष्ट्र से पार्टी कार्यकर्ता आएंगे. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला गुट ही असली शिवसेना है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस ने औरंगजेब और मुसलमान पर दिया बड़ा बयान, बोले- 'वे केवल छत्रपति शिवाजी महाराज...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget