एक्सप्लोरर

Maharashtra News: सुशील मोदी की टिप्पणी पर शिवसेना की प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने असली रंग दिखाया

शिवसेना को ‘तोड़ने’ की बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की टिप्पणी पर शिवसेना ने कहा कि बीजेपी ने अपना असली रंग दिखाया.

Shivsena On BJP: उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना को ‘तोड़ने’ की बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की टिप्पणी पर शिवसेना ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना असली रंग दिखाया है. वहीं बीजेपी ने इससे इनकार किया है कि शिवसेना में बगावत उसके इशारे पर की गई थी. महाराष्ट्र विधान परिषद में मंगलवार को विपक्ष के नेता नियुक्त किए गए शिवसेना नेता अंबादास दानवे ने कहा कि बीजेपी की रणनीति है कि पहले पार्टी के साथ गठबंधन करो और फिर उसे कमजोर करो.

सुशील मोदी ने ये कहा था

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीजेपी का साथ छोड़ने के बाद सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को कहा था कि बीजेपी सिर्फ उन्हें ‘तोड़ती’ है, जो उनके साथ (बीजेपी) विश्वासघात करते हैं. बीजेपी नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया और उसने परिमाण भुगते. शिवसेना प्रवक्ता अरविंद सावंत ने पूछा कि क्या उस बैठक में सुशील कुमार मोदी मौजूद थे, जिसमें तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से वादा किया था कि राज्य का मुख्यमंत्री पद बारी-बारी से दोनों दलों के पास रहेगा.

बीजेपी ने कहा शिवसेना में बगावत उन्होंने नहीं किया

इस बीच बीजेपी नेता आशीष शेलार ने बुधवार को साफ किया कि शिवसेना में एकनाथ शिंदे की बगावत में उनकी पार्टी का कोई हाथ नहीं है. शेलार ने मुंबई पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शिंदे ने शिवसेना नेतृत्व के साथ ‘वैचारिक मतभेद’ की वजह से बगावत की थी. पूर्व मंत्री शेलार ने कहा, “ बीजेपी ने इसकी (विद्रोह की) योजना नहीं बनाई थी. सुशील कुमार मोदी का मतलब यह था कि वह जानना चाहते थे कि बालासाहेब ठाकरे द्वारा परिकल्पित हिंदुत्व की रक्षा और संरक्षण के लिए शिंदे को शिवसेना क्यों छोड़नी पड़ी.”

महाराष्ट्र में शिंदे ने शिवसेना में बगावत की थी

सुशील कुमार मोदी ने कहा था, “ बीजेपी ने अपने किसी सहयोगी के साथ कभी विश्वासघात नहीं किया. हमने उन्हें तोड़ा है जिन्होंने हमें धोखा दिया. महाराष्ट्र में शिवसेना है जो बीजेपी के साथ गठबंधन में थी और जब शिवसेना ने हमें धोखा दिया तो नतीजा क्या हुआ?” महाराष्ट्र में शिंदे ने शिवसेना में बगावत कर दी थी और पार्टी के 55 में से 40 विधायक उनके साथ हो गए थे. इसके बाद ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार गिर गई थी. इसके बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़णवीस ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली थी.

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र के नए 18 मंत्रियों में से 17 पहले भी रह चुके हैं मंत्री, कैबिनेट में फिलहाल एक भी महिला नहीं

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र कैबिनेट में 18 नए मंत्रियों ने ली शपथ, विपक्ष के नेताओं ने दी ये प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget