एक्सप्लोरर

संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे और संजय राउत पर बोला हमला, कहा- 'दिशा सालियान मामले की हो निष्पक्ष जांच'

Sanjay Nirupam: शिवसेना गुट के नेता संजय निरुपम ने कहा कि सलमान खान राम मंदिर दर्शाने वाली घड़ी पहनते हैं तो किसी को ऐतराज करने की जरूरत नहीं. अगर ताजमहल या कुतुब मीनार होता तो क्या उसका विरोध करते? 

Sanjay Nirupam News: शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने शुक्रवार (28 मार्च) को दिशा सालियान की हत्या, रोड पर नमाज, सौगात ए मोदी, सलमान खान सहित कई सियासी मसलों पर राय जाहिर की. इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और शिवसेना यूबीटी सांसद संजय निरुपम पर भी हमला बोला. 

संजय निरुपम ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की जनता का फैसला अब तक स्वीकार नहीं किया है. यह महाराष्ट्र की जनता का अपमान है. संजय निरुपम ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि संजय राउत ने बयान दिया था कि सत्ता पर गधे बैठे हैं. यानी वह स्वीकार करते हैं कि जनता ने महायुती को खूब प्यार दिया और विधानसभा चुनाव में विजयी बनाया. 

दिशा सालियान मामले की हो निष्पक्ष जांच

दिशा सालियान की मौत पर संजय निरुपम ने कहा, "मुंबई पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट किसी ने पढ़ी नहीं है. पहले दिशा की लाज लूटी और अब वही लोग उसका चरित्र हरण कर रहे हैं. मुंबई पुलिस सार्वजनिक रूप से सामने आए. उस समय उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम थे. इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए."

संजय निरुपम ने कहा ईद के दौरान रोड पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर कहा कि मुस्लिम भाइयों से अपील करूंगा कि नमाज सड़क पर नहीं पढ़ी जाती. रोड पर नमाज पढ़कर माहौल खराब नहीं करें. खुशी-खुशी मस्जिद या घर पर या ईदगाह में नमाज पढ़कर ईद मनाएं. साथ ही मुंबई पुलिस के आदेश का पालन करें. 

सौगात ए मोदी का विरोध क्यों?

सौगात ए मोदी पर पर उन्होंने कहा कि शिवसेना शिंदे कभी मुस्लिम के खिलाफ नहीं है. हमारा विरोध दंगाई प्रवृत्ति वाले मुस्लिम और बांग्लादेशी रोहिंग्या, जिनका प्रेम पाकिस्तान से है से है. देश से प्रेम करने वाले मुस्लिम को सौगात ए मोदी दे रही तो इसका विरोध क्यों? सिर्फ मुस्लिम वोट से UBT बची है, इसलिए सौगात मोदी से वो डर रहे हैं. 
 
सलमान के मसले पर क्या कहा?

शिवसेना नेता निरुपम के मुताबिक सलमान खान द्वारा राम मंदिर दर्शाने वाली 35 लाख की घड़ी पहनने पर कहा कि कुछ मुस्लिम उन्हें संघ प्रेमी बता रहे हैं? सलमान खान ने जो घड़ी पहनी है, डायल में राम मंदिर का चित्र है. शिवसेना एकनाथ उसका स्वागत करती है. अगर डायल में ताजमहल या कुतुब मीनार होता तो क्या लोग उसका विरोध करते क्या? अगर सलमान खान राम मंदिर दर्शाने वाली घड़ी पहनते हैं तो उसपर किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए. 

मुंबई पुलिस करे मीट की दुकानों को बंद

उन्होंने वाराणसी नगर निगम द्वारा नवरात्रि के समय मांस की दुकानों बंद रखने के मसले पर कहा कि अब 9 दिन मीट व्यवसाय वाले दुकान खोलने की हिमाकत नहीं करेंगे. हम लोग भी MIDC पुलिस स्टेशन जाकर सड़क पर स्वारमा बेचने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे.

स्वयंसेवकों को जश्न मनाने का अधिकार

संघ के 100 साल पूरे होने पर उन्होंने कहा कि तमाम स्वयंसेवकों को बधाई देते कहा कि उन्होंने अपनी यात्रा को जारी रखा. जश्न मनाने का उन्हें अधिकार है. PM मोदी खुद प्रचारक रहे हैं. ऐसे में उन्हें इस मौके पर गर्व होगा. बता दें कि 27 मार्च को पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शिवसेना UBT को असली शिवसेना कहा था. वहीं शिंदे की शिवसेना को कई बार गद्दार कहा था.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget