एक्सप्लोरर

Maharashtra: प्रफुल्ल पटेल को CBI से राहत मिलने पर शरद पवार बोले- 'जेल जाने से बेहतर है कि...'

Maharashtra Lok Sabha Elections: शरद पवार ने यह दावा किया है कि सतारा सीट उनकी पार्टी की है और महाविकास अघाड़ी में गठबंधन के तहत भी यह सीट उनके पास ही रहेगी.

Maharashtra News: एनसीपी नेता शरद पवार (Sharad Pawar) ने प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) को सीबीआई द्वारा राहत दिए जाने पर प्रतिक्रिया दी. शरद पवार ने कहा कि उन्हें (प्रफुल्ल पटेल) क्लीन चिट मिलेगी ही. एक समय था कि जब प्रफुल्ल पटेल हमारे साथ थे तब हम उनको लेकर चिंतित थे लेकिन अब एक नया रास्ता निकाला है. हमारे यहां एक चर्चा शुरू हुई है कि जेल जाने से बेहतर है कि बीजेपी में जाएं.

सतारा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए शरद पवार ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर इंटरनेशनल मीडिया कवरेज को लेकर भी चिंता जताई.

शरद पवार ने कहा, ''यह अच्छा नहीं है कि बाहरी लोग हमारी सरकार की आलोचना कर रहे हैं. लेकिन ऐसी स्थिति सरकार द्वारा खुद बनाई गई है. केजरीवाल का अपराध क्या है? उन्होंने एक शराब नीति बनाई जो सभी राज्यों द्वारा बनाई गई है. दिल्ली देश की राजधानी है और इसके सीएम गिरफ्तार हैं,'' शरद पवार गुट की एनसीपी और केजरीवाल की आप इंडिया गठबंधन का हिस्सा है. जो कि 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रैली करने वाली है.

दरअसल, जर्मनी के बाद अमेरिका की भी केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया आई थी जिसे भारत ने अनुचित करार दिया था. यहां तक कि 23 मार्च को जर्मनी के राजनयिक को विदेश मंत्रालय द्वारा तलब कर कड़ी आपत्ति जताई गई थी.

सतारा हमारी सीट, हमारे पास रहेगी- पवार
शरद पवार से जब पूछा गया कि क्या सतारा सीट से पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण प्रत्याशी बनेंगे तो उन्होंने कहा कि यह एनसीपी की सीट है और उनकी ही पार्टी के पास रहेगी. एनसीपी संस्थापक शरद पवार ने कहा कि महाविकास अघाड़ी की गुरुवार को बैठक हुई है और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर काम करने के लिए समिति गठित की गई है जिसकी अध्यक्षता पृथ्वीराज चव्हाण करेंगे. 

सतारा पर जल्द फाइनल होगा चेहरा- शरद पवार
शरद पवार ने जानकारी दी कि सतारा के निर्वतमान सांसद श्रीनिवास पाटिल इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है. उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में उनकी जगह किसी और के नाम का एलान किया जाएगा. शरद पवार ने कहा, ''शशिकांत शिंदे, बालासाहेब पाटिल और सुनील माने के नामों पर विचार किया जा रहा है.''

ये भी पढ़ें- Bandra-Worli Sea Link Toll: मुंबई के बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ का सफर हुआ महंगा, 18 प्रतिशत बढ़ाया गया टोल शुल्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget