एक्सप्लोरर

5 जुलाई को उद्धव- राज ठाकरे की रैली में शरद पवार की पार्टी शामिल होगी या नहीं? साफ किया रुख

Maharashtra News: जयंत पाटील ने कहा कि किसी को भी अन्य भाषाएं सीखने या हिंदी भाषा से कोई विरोध नहीं है. लेकिन प्रारंभिक शिक्षा मातृभाषा में ही होनी चाहिए.

Maharashtra News: मराठी भाषा के समर्थन में 5 जुलाई को निकाले जाने वाले मोर्चे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) ने अपना समर्थन घोषित किया है. पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जयंतराव पाटिल ने एक पत्र ट्वीट करके पार्टी की भूमिका स्पष्ट की है.

जयंत पाटिल ने अपने पत्र में लिखा, "जब महाराष्ट्र के हित का सवाल उठता है, तब हम महाराष्ट्र के साथ खड़े होते हैं और जब राष्ट्रहित की बात होती है, तब राष्ट्र के साथ. इस समय पार्टीगत मतभेद भुलाकर एकजुट होना ही 'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)' की स्पष्ट नीति है.

'सरकार जबरदस्ती भाषा थोपने पर अड़ी'
पत्र में उन्होंने आगे लिखा, "महाराष्ट्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अंतर्गत त्रिभाषा सूत्र को लागू करते हुए पहली कक्षा से ही हिंदी भाषा को अनिवार्य करने की योजना बनाई है. इसके विरोध में महाराष्ट्र में मराठीभाषियों में तीव्र असंतोष उभर रहा है. अनेक विद्यार्थी, पालक, शिक्षाविद, भाषाविद आदि मान्यवरों ने पहली कक्षा से त्रिभाषा सूत्र लागू करने पर विभिन्न आपत्तियां दर्ज की हैं. लेकिन इन सभी को नजरअंदाज कर राज्य सरकार हिंदी को जबरदस्ती थोपने पर अड़ी हुई है." 

'हिंदी भाषा का विरोध नहीं'
जयंत पाटील ने आगे लिखा, "असल में, अगर आप महाराष्ट्र की जनभावनाओं को समझें, तो यह साफ दिखता है कि किसी को भी अन्य भाषाएं सीखने या हिंदी भाषा से कोई विरोध नहीं है. लेकिन प्रारंभिक शिक्षा मातृभाषा में ही होनी चाहिए, यही जनता की और हमारी भी स्पष्ट मांग है. 'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)' के रूप में हमारी भी यही भूमिका है." 

उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अगर शिक्षा नीति के त्रिभाषा सूत्र के आड़ में मातृभाषा को दबाने का प्रयास हो रहा है, तो मराठी जनसमुदाय एकजुट होकर इसका विरोध करेगा. इस बात की सत्ताधीशों को गंभीरता से नोट लेनी चाहिए.

'हमारी पार्टी का पूरा समर्थन'
पाटील ने ये भी लिखा, "महाराष्ट्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अंतर्गत त्रिभाषा सूत्र के ज़रिए लागू की जा रही हिंदी भाषा की अनिवार्यता के विरोध में आगामी शनिवार, 5 जुलाई 2025 को मुंबई में समस्त मराठी समाज द्वारा एक मोर्चा निकाला जा रहा है. इस मोर्चे को 'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)' का पूर्ण समर्थन प्राप्त है." 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस
'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget