एक्सप्लोरर

शरद पवार के डिनर में शामिल होंगे डिप्टी सीएम फडणवीस? पत्र लिखकर खुद बताया

Maharashtra Sharad Pawar Dinner: बारामती में शरद पवार के घर डिनर के आमंत्रण पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जवाब देते हुए कहा है कि व्यस्तता की वजह से आना मुश्किल होगा.

Maharashtra Sharad Pawar Dinner Diplomacy: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में डिनर डिप्लोमेसी की सियासत शुरू हो गई है. शरद पवार (Sharad Pawar) ने सत्ता पक्ष के कई नेताओं को डिनर पर आमंत्रित किया है. हालांकि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस डिनर पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं. बारामती में शरद पवार के घर भोज के आमंत्रण पर देवेंद्र फडणवीस ने जवाब देते हुए कहा है कि व्यस्तता की वजह से आना मुश्किल होगा. उन्होंने बकायदा पत्र लिखकर डिनर में निमंत्रण के लिए शरद पवार का आभार जताया है.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लिखा- ''आदरणीय श्री शरद पवार जी, अभिनन्दन एवं हार्दिक शुभकामनाएं. मुझे आपका पत्र मिला है और डिनर के लिए आपके निमंत्रण के लिए मैं बहुत आभारी हूं. जैसा कि आप जानते हैं, उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पवार के नेतृत्व में बारामती में नमो महारोज़गार मेला का आयोजन किया गया है. बारामती में कई कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए, जिसमें वडु बुद्रुक और तुलापुर में छत्रपति संभाजी महाराज के स्मारकों के लिए भूमि पूजन समारोह शामिल है, इसके बाद क्रांतिकारी लाहुजी वस्ताद साल्वे के स्मारक का भूमि पूजन समारोह है. अत्यधिक व्यस्तता है. इसलिए, दुर्भाग्य से आपके निमंत्रण को स्वीकार करना संभव नहीं है. एक बार फिर आपके निमंत्रण के लिए धन्यवाद.''

एकनाथ शिंदे, फडणवीस और अजित पवार को न्यौता

महाराष्ट्र की सियासत में एक बड़ा कद रखने वाले नेता शरद पवार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पुणे के बारामती स्थित अपने घर पर शनिवार को डिनर के लिए आमंत्रित किया है. सीएम एकनाथ शिंदे के साथ राज्य के दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को भी डिनर में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है. निमंत्रण में शरद पवार ने कहा- "मुख्यमंत्री बनने के बाद यह आपकी (एकनाथ शिंदे) बारामती की पहली यात्रा है और मैं आपको और आपके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को अपने 'गोविंदबाग' आवास पर डिनर के लिए आमंत्रित करता हूं.''

ये भी पढ़ें: Maharashtra: उद्धव गुट के सांसद संजय राउत का पीएम मोदी पर तंज, बोले- 'जब वे शपथ लेते हैं तभी से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget