एक्सप्लोरर

Mumbai: धारावी में गैंगवार में हुई हत्या के मामले में महिला समेत सात गिरफ्तार

Mumbai: मुंबई के धारावी इलाके में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक महिला समेत कम से कम सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Mumbai: मुंबई के धारावी इलाके में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक महिला समेत कम से कम सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि धारावी क्षेत्र में ‘के कंपनी’ गिरोह के दबदबे को कायम करने के उद्देश्य से आमिर अनीस खान को गोली मारी गई थी.

अधिकारी ने कहा कि दो व्यक्तियों ने 12 फरवरी की सुबह शौच के दौरान खान को कथित तौर पर गोली मारी. अधिकारी ने कहा कि खान की एक अन्य स्थानीय गिरोह के साथ दुश्मनी थी जो इलाके में अपना दबदबा कायम करना चाहता था. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान मुंबई अपराध शाखा की इकाई-पांच ने संदिग्धों के पुराने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया खातों की पड़ताल की. गोपनीय सूचना के आधार पर, एक आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया जबकि एक महिला समेत पांच अन्य को मुम्ब्रा, कुर्ला और वडाला से पकड़ा गया.

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ में सामने आया कि ‘के कंपनी’ गिरोह के सरगना कलीम रउफ सय्यद ने खान को मारने की साजिश रची थी. उन्होंने कहा कि सय्यद मादक पदार्थ के एक मामले में पहले से जेल में है और उस पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत मामला दर्ज है.

पुलिस उपायुक्त (अनुसंधान) नीलोत्पल ने बताया कि पिछले साल एक अदालत में सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपी ने अपने साथियों के साथ हत्या की साजिश रची और उन्होंने अलीगढ़ तथा कोलकाता से असलहे प्राप्त किये. अधिकारी ने कहा कि घटना के दिन, दो व्यक्तियों ने धारावी में खान को गोली मारी और अपराध करने के बाद मोटरसाइकिल पर भाग निकले.

आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, एक देसी तमंचा और 15 गोलियां बरामद की गईं. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ने हत्या के मामले में आगे की जांच के लिए सय्यद को जेल से अपनी हिरासत में लिया है.

यह भी पढ़ें

Mumbai-Nagpur Bullet Train: मुंबई से नागपुर तक चलेगी बुलेट ट्रेन, साढ़े तीन घंटे में तय होगी 766km की दूरी

Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे CR मेन लाइन में 34 नई एसी सेवाओं को हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
महाराष्ट्र को 20 साल के इंतजार के बाद मिला नर्मदा का हक, मिलेगा 10 TMC पानी, चार राज्यों की सहमति
महाराष्ट्र को 20 साल के इंतजार के बाद मिला नर्मदा का हक, मिलेगा 10 TMC पानी, चार राज्यों की सहमति
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget