एक्सप्लोरर

Iqbal Chagla Death: वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल छागला का निधन, SC का जज बनने से किया था इनकार

Iqbal Chagla Senior Advocate: बॉम्बे बार एसोसिएशन की ओर से जारी बयान में इकबाल छागला के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है. एसोसिएशन ने कहा है कि कानून के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है. 

Iqbal Chagla Advocate: देश के प्रमुख वकीलों में से एक इकबाल छागला का मुंबई में रविवार (12 जनवरी) को निधन हो गया. उनके परिवार के लोगों के मुताबिक वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल छागला 85 वर्ष के थे. बॉम्बे उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एम.सी. छागला के बेटे इकबाल छागला कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. 

वह बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आर.आई. छागला के पिता थे. सूत्रों के अनुसार मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में सोमवार को छागला का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई थी मुहिम 

एडवोकेट इकबाल छागला ने 1990 के दशक में न्यायपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम की जोरदार वकालत की थी. बॉम्बे बार एसोसिएशन का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने 6 कार्यरत न्यायाधीशों के खिलाफ प्रस्ताव भी पारित कराए थे. इसका असर यह हुआ कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा भी देना पड़ा. इसके बावजूद वह अपने फैसले पर डटे रहे.

वरिष्ठ अधिवक्ता रहे इकबाल छागला का जन्म साल 1939 में हुआ था. उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से इतिहास और विधि में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की थी. इसके बाद उन्होंने ‘बॉम्बे बार’ में सेवाएं दी थी. 1970 के दशक में वह वरिष्ठ अधिवक्ता बने. 

3 बार रहे बॉम्बे बार एसोसिएशन का अध्यक्ष 

साल 1990 से 1999 तक छागला ने तीन कार्यकाल तक बॉम्बे बार एसोसिएशन का अध्यक्ष पद संभाला था. छागला को ‘बार’ से सीधे उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी स्वीकार करने से इनकार कर दिया था. 

बार एसोसिएशन ने जताया दुख 

अधिवक्ता इकबाल छागला जीवन भर दीवानी और कंपनी मामलों में वकालत करते रहे. ‘बॉम्बे बार एसोसिएशन’ की ओर से जारी बयान में इकबाल छागला के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है. बार एसोसिएशन ने कहा कि कानून के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है और उनकी विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा. 

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 8 की मौत, कई घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai Rain: मूसलाधार बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई! रेड अलर्ट जारी, प्रशासन की लोगों से अपील- अलर्ट रहें
मूसलाधार बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई! रेड अलर्ट जारी, प्रशासन की लोगों से अपील- अलर्ट रहें
BJP पर भड़के राज ठाकरे, दे डाली बड़ी चेतावनी, 'जब सत्ता हाथ से निकल जाएगी, तब...'
BJP पर भड़के राज ठाकरे, दे डाली बड़ी चेतावनी, 'जब सत्ता हाथ से निकल जाएगी, तब...'
Maharashtra News: महाराष्ट्र कृषि दिवस पर CM फडणवीस का बड़ा ऐलान, किसानों को दिन में मिलेगी बिजली
महाराष्ट्र कृषि दिवस पर CM फडणवीस का बड़ा ऐलान, किसानों को दिन में मिलेगी बिजली
Mumbai News: स्कूल बस पर पेड़ गिरने से छात्र की मौत के बाद BMC सख्त, 8 दिन में मांगी रिपोर्ट
मुंबई: स्कूल बस पर पेड़ गिरने से छात्र की मौत के बाद BMC सख्त, 8 दिन में मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget