एक्सप्लोरर

Saugat-e-Modi: अबू आजमी की PM मोदी से अपील, ‘मुसलमानों को न सौगात दें न नौकरी, बस…’

Saugat-e-Modi News: सपा नेता अबू आजमी ने पीएम नरेंद्र मोदी के सौगात-ए-मोदी पर कहा कि मुसलमानों को उनके संवैधानिक अधिकार नहीं मिले तो ये सब बेकार है. मुसलमानों को केवल सम्मान दे दें.

Abu Azmi On Saugat-e-Modi: समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना 'सौगात-ए-मोदी' पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सौगातों का कोई महत्व नहीं है, जब तक मुसलमानों को उनके संवैधानिक अधिकार नहीं दिए जाते. उन्होंने कहा कि मुझे हंसी आ रही है कि सौगात-ए-मोदी दी जा रही है, लेकिन मुसलमानों का हक छीना जा रहा है.

हर मस्जिद के नीचे मंदिर नजर आ रहा है- अबू आजमी

अबू आजमी ने कहा कि आज देश में मुसलमानों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है. मस्जिदों में घुसकर मुसलमानों को मारा जा रहा है, हर मस्जिद के नीचे मंदिर नजर आ रहा है, गाय के नाम पर मुसलमानों को मारा जा रहा है. उन्होंने नागपुर की हालिया घटना का जिक्र करते हुए बताया कि किस तरह एक मुसलमान को बेवजह मौत के घाट उतार दिया गया.

मुसलमानों के खिलाफ माहौल- अबू आजमी

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, "चारों तरफ मुसलमानों के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है. जब मुसलमानों को हज सब्सिडी मिल रही थी, तब कहा गया कि रेवड़ी बांटी जा रही है, लेकिन अब उन पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं. मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है. मैं कहूंगा कि सौगात मत दीजिए, उसे रख लीजिए, नौकरी भी मत दीजिए, लेकिन मुसलमानों को इज्जत और सम्मान दीजिए. उनके हक को छीना न जाए."

यूपी में मुसलमानों की सुरक्षा पर क्या बोले अबू आजमी?

अबू आजमी ने कहा कि मुसलमानों को वही अधिकार मिलने चाहिए जो बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की ओर से बनाए गए संविधान में दिए गए हैं. उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "भले ही होली साल में एक दिन आती है और जुम्मा 52 बार, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मुसलमान जुम्मे के दिन घर से बाहर न निकले. यह कौन सी सुरक्षा है? जो कहते हैं कि तिरपाल की टोपी बना लो, मस्जिदों को तिरपाल से ढकना पड़े, क्या यही सम्मान है?"

उन्होंने अंत में कहा कि अगर कोई सबसे ज्यादा परेशान और निशाने पर है, तो वह मुसलमान ही हैं. सरकार को चाहिए कि वह सौगात देने के बजाय मुसलमानों को बराबरी का दर्जा और संविधान में मिले अधिकार सुनिश्चित करें.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget