एक्सप्लोरर

Maharashtra: सातारा में महिला ट्रैफिक कांस्टेबल को 120 मीटर तक घसीटता रहा नशे में धुत ऑटो ड्राइवर, वीडियो आया सामने

Satara Lady Police: सातारा में ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रैफिक कांस्टेबल को नशे में धुत ऑटो चालक ने 120 मीटर तक घसीटा. राहगीरों की मदद से आरोपी पकड़ा गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

महाराष्ट्र के सातारा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को नशे में धुत ऑटो चालक ने 120 मीटर तक घसीट दिया. यह मामला सातारा शहर के एक चौक का है, जब कांस्टेबल ने ऑटो को चेकिंग के लिए रोका. आरोपी चालक ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की और कांस्टेबल उसके ऑटो से लटक गईं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी भाग्यश्री जाधव सातारा शहर के एक चौक पर वाहनों की जांच कर रही थीं. तभी ऑटो चालक देवराज काले वहां से तेजी से निकलता है. कांस्टेबल ने जब उसे रुकने का संकेत दिया तो उसने शराब के नशे में होने के कारण डरकर वाहन को रोकने से मना कर दिया.

इसके बाद उसने तेजी से भागने की कोशिश की. जब महिला पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ा तब भी वो नहीं रुका और 120 मीटर तक ऑटो से पुलिस को सड़क पर घसीटता हुआ आगे बढ़ता गया.

चश्मदीद और सीसीटीवी फुटेज

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि कैसे यह खतरनाक घटना घटी. एनडीटी के अनुसार, आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए ऑटो का रास्ता रोका और आरोपी को पकड़ लिया. मौके पर भीड़ ने चालक को पीटा और महिला कांस्टेबल को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस कार्रवाई और सवाल

सातारा पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक देवराज काले को हिरासत में लेकर शराब पीकर गाड़ी चलाने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया है. यह घटना ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है, खासकर जब उन्हें सड़क पर नशे में धुत चालकों का सामना करना पड़ता है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget