एक्सप्लोरर

'धनंजय मुंडे के गिरोह ने बीड के सरपंच के परिवार को बर्बाद कर दिया', मनोज जरांगे का आरोप

Maharashtra News: मनोज जरांगे ने आरोप लगाया कि धनंजय मुंडे के 'गिरोह' ने मराठा सरपंच संतोष देशमुख के परिवार को बर्बाद कर दिया. देशमुख की हत्या में गिरोह के सहयोगी वाल्मीक कराड को गिरफ्तार किया गया है.

Santosh Deshmukh Murder Case: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने गुरुवार (16 जनवरी) को आरोप लगाया कि धनंजय मुंडे के ‘गिरोह’ ने बीड के सरपंच संतोष देशमुख के परिवार को बर्बाद कर दिया है. देशमुख की पिछले महीने हत्या कर दी गई थी. जरांगे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मीक कराड का जिक्र करते हुए दावा किया कि इस गिरोह को सिर्फ राजनीति से पैसा कमाने और पैसे के दम पर राजनीति करने की चिंता है.

'जबरन वसूली के प्रयास को रोकने की की थी कोशिश'
मासजोग गांव के सरपंच देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण कर उन्हें प्रताड़ित किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई. देशमुख ने बीड जिले में एक पवनचक्की परियोजना लगा रही एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली के प्रयास को रोकने की कोशिश की थी.

पुलिस ने कहा कि अपराध के समय कराड अपने हत्यारों के संपर्क में था.

मारे गए सरपंच के भाई धनंजय देशमुख ने गुरुवार को बीड में जरांगे से मुलाकात की, जिसके एक दिन बाद कराड को महाराष्ट्र पुलिस की विशेष जांच टीम की हिरासत में भेज दिया गया.

'इस अपराध के लिए मिलेगा शाप'
जरांगे ने कहा, ‘‘धनंजय मुंडे के गिरोह ने संतोष देशमुख के परिवार को तबाह कर दिया है. इस गिरोह को इस अपराध के लिए शाप मिलेगा.’’ विपक्ष, कराड के साथ संबंधों को लेकर मंत्री मुंडे से इस्तीफे की मांग कर रहा है. इस मांग का समर्थन सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक सुरेश धस ने भी किया है.

'राज्य की छवि को कर रही हैं खराब'
जरांगे ने कहा, ‘‘मुंडे का गिरोह मानवीयता को नहीं समझता. इसे केवल राजनीति से पैसा कमाने और पैसे के बल पर राजनीति करने की चिंता है. कुछ गिरोह आरोपी (कराड) की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं. ऐसे गिरोहों की हरकतें राज्य की छवि को खराब कर रही हैं.’’ सरपंच की हत्या ने जाति संघर्ष का रूप ले लिया है क्योंकि देशमुख मराठा थे, जबकि अधिकतर आरोपी वंजारी हैं, जो बीड क्षेत्र का एक प्रमुख समुदाय है.

'मराठा कार्यकर्ता से आए थे मिलने'
संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख ने कहा कि जरांगे की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वह मराठा कार्यकर्ता से मिलने आए थे. उन्होंने कहा, ‘‘हम बस यही चाहते हैं कि जांच ठीक से हो और न्याय मिले.’’

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान केस में मुंबई पुलिस का बड़ा दावा, एक आरोपी की हुई पहचान, इस धारा में केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget