एक्सप्लोरर

उद्धव- राज ठाकरे के साथ आने पर संजय राउत का बड़ा बयान, कहा- 'ये गठबंधन जरूरी है क्योंकि...'

Maharashtra News: संजय राउत ने उद्धव और राज ठाकरे के संभावित गठबंधन को महाराष्ट्र की राजनीति के लिए नई दिशा बताया. उन्होंने भाजपा पर मुंबई लूटने और विदर्भ को अलग करने का आरोप लगाया.

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने ठाकरे भाइयों उद्धव और राज के बीच संभावित राजनीतिक गठबंधन को महाराष्ट्र की राजनीति के लिए "नई दिशा" देने वाला कदम बताया है. उन्होंने मुखपत्र 'सामना' के साप्ताहिक कॉलम 'रोकठोक' में भाजपा पर तीखे आरोप लगाए और कहा कि ठाकरे बंधुओं की एकता से दिल्ली और महाराष्ट्र की सत्ता में बैठे लोग घबरा गए हैं.

संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "भाजपा की नीति पहले मुंबई को लूटने की है, फिर मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने और एक अलग विदर्भ के लिए खेल खेलने की है, जिससे महाराष्ट्र के अस्तित्व को समाप्त किया जा सके."

फडणवीस ने उठाया था विदर्भ का पोस्टर- राउत

राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा, "लोगों ने यह नहीं भूला है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अतीत में नागपुर में आंदोलनों के दौरान 'विदर्भ ही मेरा एकमात्र राज्य है' का संदेश देने वाले पोस्टर उठाए थे."

'उद्योगपति निगल लेंगे मुंबई'

राज्यसभा सांसद राउत ने चेतावनी भरे लहजे में लिखा, "अगर ठाकरे भाइयों की एकता और नेतृत्व बरकरार नहीं रहा, तो मुंबई उद्योगपतियों द्वारा निगल ली जाएगी और एक दिन यह महाराष्ट्र का हिस्सा नहीं रहेगी." उन्होंने यह भी याद दिलाया कि अप्रैल में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे से पुराने मतभेदों को 'तुच्छ' बताते हुए एकजुटता की बात कही थी.

5 जुलाई को हुई ऐतिहासिक मुलाकात का जिक्र करते हुए राउत ने कहा, "5 जुलाई को राज और उद्धव ठाकरे का एक साथ आना 'मराठी मानूस' को आत्मविश्वास देने वाला क्षण था." उस दिन दोनों नेताओं ने लगभग 20 सालों में पहली बार एक मंच साझा किया था, जब भाजपा सरकार ने कक्षा 1 से हिंदी भाषा लागू करने से संबंधित दो सरकारी प्रस्तावों को वापस ले लिया था.

गठबंधन की घोषणा जरूरी

हालांकि राउत ने यह भी स्पष्ट किया कि, "इसका यह अर्थ नहीं है कि मराठी मानूस की सभी समस्याएं सुलझ गई हैं. मराठी मानूस को जो मुद्दे परेशान कर रहे हैं, वे वैसे ही बने हुए हैं. ठाकरे भाइयों ने हिंदी थोपने के खिलाफ एकजुटता दिखाई, लेकिन दोनों दलों के बीच राजनीतिक गठबंधन की अभी घोषणा नहीं हुई है. यह आवश्यक है कि गठबंधन हो. तभी महाराष्ट्र को नई दिशा मिलेगी."

राउत ने दावा किया, "ठाकरे भाइयों की एकता से दिल्ली और महाराष्ट्र की सरकार हिल गई हैं." यह इशारा स्पष्ट रूप से भाजपा की ओर था. राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा राज ठाकरे से मुलाकात करके राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया गया है और इस पर अब मनसे अध्यक्ष खुद ही बोलेंगे और भ्रम दूर करेंगे. राउत ने ये भी कहा कि "मराठी मानूस को सबसे पहले मुंबई और ठाणे के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget