एक्सप्लोरर

'वोटर अधिकार यात्रा' में संजय राउत का पीएम मोदी पर तंज, 'क्रांति की आवाज चीन तक जानी चाहिए'

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा कि आपने वोट अधिकार यात्रा से क्रांति की मिसाल जलाई है. आपके साथ पूरा देश चला है.

कांग्रेस, आरजेडी और इंडिया गठबंधन में शामिल अन्य दलों ने सोमवार (1 सितंबर) को पटना के अंबेडकर पार्क में 'वोटर अधिकार यात्रा' के समापन  पर रैली की. इस रैली में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत भी शामिल हुए. 

संजय राउत ने इस दौरान बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया और पीएम मोदी का नाम लिए बिना उनको निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से इतना ही कहूंगा कि आपने वोट अधिकार यात्रा से क्रांति की मिसाल जलाई है. आपके साथ सिर्फ बिहार नहीं चला, आपके साथ पूरा देश चल रहा था.''

उन्होंने आगे कहा, ''अब हमारे वोट चोरों के सरदार चीन में बैठे हैं, ये क्रांति की आवाज चीन तक जानी चाहिए.'' बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एससीओ बैठक में हिस्सा लेने के लिए चीन के दौरे पर हैं. 

राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का मार्च

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव और 'इंडिया गठबंधन' के कई अन्य नेताओं ने बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' के समापन से पहले सोमवार को पटना में मार्च निकाला. राहुल गांधी और अन्य नेता एक खुले वाहन पर सवार थे और उन्होंने सड़क पर दोनों तरफ मौजूद उत्साही समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया.

इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य और शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत समेत कई अन्य नेता मौजूद थे.

'वोटर अधिकार यात्रा' 25 जिलों में 110 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी और इसमें 1300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई. चुनाव आयोग के SIR को लेकर ये नेता सवाल उठा रहे हैं. विपक्ष ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा दिया है. राहुल गांधी का कहना है कि बिहार में शुरू हुई यह 'क्रांति' पूरे देश में फैलने जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget