एक्सप्लोरर

'महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के सिवाय कोई चेहरा...', संजय राउत का ठाणे रैली से विरोधियों पर हमला

Sanjay Raut News: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने ठाणे रैली में विरोधियों पर निशाना साधा. उन्होंने उद्धव ठाकरे के दिल्ली दौरे को अभिमानपूर्ण बताया.

Sanjay Raut In Thane Rally: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की रैली में पार्टी नेता संजय राउत विरोधियों पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा, "शिवसेना उद्धव ठाकरे की है 'चोरों' की नहीं." उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लोकसभा में जो कमी रह गई है वो विधानसभा में पूरी हो जाएगी.

संजय राउत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ''मुझे लगता है भगवा सप्ताह कल ठाणे में होना चाहिए था, कल नागपंचमी थी और ठाणे में जिस सांप को दूध पिलाया गया था, उसका कल फन कुचलने का समय था. ठाणे में आजकल सिनेमा खूब बन रहा है. मुझे एक सिनेमा बनाना है नमक हराम टू. स्क्रिप्ट तैयार है, जिसमें सभी नमक हरामों का रोल रहेगा.''

उद्धव का दिल्ली दौरा अभिमान करने के लायक- राउत

उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा, ''पैसे से एक बार जीत गए, मिंधे लबाड़ी के सिवाय नहीं जीत सकते. लाडली बहन की कीमत सिर्फ डेढ़ हजार ,विधायकों को खरीदने के लिए 50 करोड़.'' उन्होंने उद्धव ठाकरे के दिल्ली दौरे को लेकर भी विरोधियों पर हमला बोला. उन्होंने कहा, ''उद्घव ठाकरे का तीन दिन का दिल्ली दौरा अभिमान करने के लायक है.''

उद्धव ठाकरे गुट के नेता आगे कहा, ''अहमद शाह अब्दाली घर बैठा रह गया. वो तुम्हारी कब्र खोदने के लिए दिल्ली गए थे. इनको देखो दिल्ली जाते समय पैंट साफ़ सुथरी होती है और आते वक्त बिखर जाती है. महाराष्ट्र की जवाबदारी उद्धव ठाकरे पर है तो उनको दिल्ली जाना पड़ेगा.''

संजय राउत ने पेरिस ओलंपिक का भी जिक्र किया. राउत ने कहा, ''उद्घव साहब पेरिस के दौरे पर 117 खिलाड़ी गए, जिसमें सबसे अधिक खिलाड़ी महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब के खिलाड़ी हैं. गुजरात के सिर्फ 2 खिलाड़ी हैं और उन पर 400 करोड़ से ज्यादा का फंड खर्च हुआ.

बाकी नकली चेहरा लेकर घूम रहे हैं- संजय राउत

उन्होंने आगे कहा, ''हम असली हैं, इसलिए नकली के सामने झुकने की जरूरत नहीं. हमको किसी ने पूछा महाराष्ट्र में क्या होगा? मैने कहा लोग शेख हसीना की तरह इनको महाराष्ट्र से भगाना चाहते हैं लेकिन हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं''

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, ''हम इनको चुनाव में हराएंगे. इस महाराष्ट्र में ठाकरे के सिवाय कोई चेहरा है क्या? बाकी नकली चेहरा लेकर घूम रहे हैं. दाढ़ी हटाई कि चेहरा अब्दाली का. अगर ये लड़ाई हम जीते तो 25 साल अपना राज रहेगा.

ये भी पढ़ें: 'मेरे कितने भी मतभेद हों, अजित पवार ने कभी जाति...', आरक्षण के मसले पर बोले MNS प्रमुख राज ठाकरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget