एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर संजय राउत का बड़ा दावा, '14 वोट अवैध क्यों किए गए...'

Sanjay Raut News: संजय राउत ने क्रॉस वोटिंग के आरोपों को नकारा और अकाली दल पर बीजेपी का साथ देने के बावजूद वोट न करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के सारे वोट बी सुदर्शन रेड्डी को ही मिले.

भारत को सीपी राधाकृष्णन के रूप में 15वें उपराष्ट्रपति मिल गए हैं. एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी दल इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले. चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के जरिए इंडिया गठबंधन के साथ गद्दारी किसने की, यह चर्चा का विषय बन गया है. अब इसपर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत का बयान आया है. 

क्रॉस वोटिंग की बात पर संजय राउत का दावा
जब संजय राउत से सवाल किया गया कि विपक्ष के कुछ नेताओंने क्रॉस वोटिंग की है या नहीं? तो उन्होंने जवाब में कहा, "देखिए क्रॉस वोटिंग की बात कौन कर रहा है. यह एनडीए के कुछ लोग कर रहे हैं. पूरा विपक्ष मिलाकर हमारे जो वोट थे वो 300 थे. हमें हमारे सारे वोट मिले हैं. जितने वोट थे वह आंकड़ा हमारे पास आ गया है."

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, "यह आंकड़ा 314-315 का था. 300 वोट सुदर्शन रेड्डी को मिले और बाकी 14-15 वोट अवैध बताए गए. उन सभी मतों पर सुदर्शन रेड्डी को ही वोट दिया गया. फिर भी कुछ कारण से उन मतों को अवैध ठहरा दिया गया. इसकी वजह मुझे नहीं पता है."

अकाली दल पर संजय राउत का निशाना
वहीं, संजय राउत ने चुनाव से वॉकआउट करने वाले अकाली दल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "यह वही हैं जो हर बार संसद में बीजेपी के साथ खड़े रहते हैं, लेकिन इन्होंने आपको वोट नहीं दिया. अकाली दल और KCR की पार्टी ने वोट नहीं दिया. ये लोग तो हर चर्चा में, हर बिल पर आपके साथ खड़े रहते हैं, लेकिन इस दूर रहे यह भी बड़ी बात है."

सुदर्शन रेड्डी को वोट करने की अपील की थी
उप राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले संजय राउत ने विपक्ष के सभी सहयोगी दलों के सांसदों से अपील की थी कि अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर सुदर्शन रेड्डी को ही वोट दें. उन्होंने कहा था "बीजेपी के पास बहुमत नहीं है. राष्ट्रपति पद संवैधानिक पद है. यह मतदान राष्ट्र के हित के लिए और संविधान बचाने के लिए होना चाहिए. देश की आत्मा और हमारी अंतरात्मा की आवाज सुनकर ही सांसदों को मतदान करना चाहिए. "

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget