एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, बोले- 'BJP के पास बहुमत नहीं'

Vice President Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन ने सांसदों के लिए मॉक पोल आयोजित किया. संजय राउत ने कहा कि यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है.

उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों के बीच विपक्षी गठबंधन INDIA ने आज (8 सितंबर) अपने सांसदों के लिए मॉक पोल आयोजित किया. यह अभ्यास दोपहर 2:30 बजे पुराने संसद भवन में होगा, जिसमें सभी सांसदों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं. 

इस मॉक पोल का उद्देश्य सांसदों को चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराना और वास्तविक मतदान के दौरान किसी भी गलती से बचाना है. इससे पहले एनडीए के सांसदों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अभ्यास किया था. वहीं राज्यसभा सांसद व शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा कि बीजेपी के पास बहुमत नहीं है.

अंतरात्मा की आवाज को सुन कर मतदान करें- संजय राउत 

संजय राउत का कहना है कि कल एनडीए के लिए भी मॉक पोल हो गया, खुद पीएम भी मॉक पोल में बैठे थे, आज हम यानी विपक्षी दल मॉक पोल करेंगे, देश के जो सांसद होते हैं उनको भी मॉक पोल की जरूरत पड़ती है, एक अच्छा चुनाव हो रहा है, और बात ऐसी है कि बीजेपी के पास बहुमत नहीं है, उपराष्ट्रपति पद संवैधानिक पद है और हमारे उम्मीदवार जस्टिस बी. सुधर्शन रेड्डी का और हमारा आह्वान है कि ये जो मतदान सांसद करेंगे वो राष्ट्र हित के लिए होना चाहिए, संविधान बचाने के लिए होना चाहिए, देश और हमारी अंतरात्मा की आवाज को सुन कर हमारे सांसदों को मतदान करना चाहिए.

पूर्व उपराष्ट्रपति आज भी गायब हैं- संजय राउत

उन्होंने कहा, "देश की हालत जिस तरह से हुई है, देश के पूर्व उपराष्ट्रपति आज भी गायब हैं, ये बताता है कि लोकतंत्र में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, जो अपनी रीढ़ की हड्डी दिखाएगा इसको गायब किया जाएगा, तो आने वाले उपराष्ट्रपति पद को भी सावधान रहना चाहिए."

इस तरह उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों ने अपने-अपने सांसदों को तैयार करने की कवायद तेज कर दी है. एक ओर एनडीए बहुमत दिखाने में जुटा है, तो दूसरी ओर विपक्ष इसे लोकतंत्र और संविधान की जंग के तौर पर पेश कर रहा है. अब देखना होगा कि अंतिम नतीजा किसके पक्ष में जाता है और सांसद अपनी अंतरात्मा की किस हद तक सुनते हैं.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget