एक्सप्लोरर

MVA में सीएम चेहरे पर कांग्रेस नेता ने किया दावा तो संजय राउत बोले, 'हमारी वजह से उनकी पार्टी...'

MVA CM Face: महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा कि मुझे 100 प्रतिशत भरोसा है कि राज्य का अगला सीएम एमवीए और कांग्रेस से होगा. इसी पर संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है.

Maharashtra MVA CM Candidate: महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर घमासान जारी है. इस बीच सीएम चेहरे के तौर पर दावेदार माने जा रहे उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है. 

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को सीधे मुख्यमंत्री पद का दावा नहीं करना चाहिए, सीटों का बंटवारा अभी बाकी है. एबीपी माझा की रिपोर्ट के मुताबिक संजय राउत ने कहा, ''हमारी वजह से कांग्रेस की सीटें बढ़ी हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऐसा कोई निर्णय नहीं लेंगे.'' साथ ही राउत ने कहा कि सभी छोटे सहयोगी दलों को एमवीए में शामिल करने का प्रयास करना होगा. 

सीटों को लेकर क्या बोले संजय राउत?

उन्होंने कहा, ''आज भी महाविकास अघाड़ी की सीट शेयरिंग को लेकर बैठक है,  हम हर सीट पर चर्चा करते हैं, जो सीट जीतेगा हम उस पर विचार करते हैं.''

कांग्रेस नेता का क्या है दावा?

दरअसल, गुरुवार (19 सितंबर) को महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने सीएम की कुर्सी को लेकर दावा किया था. महाराष्ट्र के भायंदर में कोंकण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए थोराट ने कहा, ''उन्हें महाविकास अघाड़ी की जीत के लिए एकजुट होकर काम करने की जरूरत है. मुझे 100 प्रतिशत भरोसा है कि राज्य का अगला सीएम एमवीए और कांग्रेस से होगा. वे स्थानीय निकाय चुनाव और नगरनिगम चुनाव के लिए भी तैयार रहें.'' 

क्या है शिवसेना (यूबीटी) का इरादा?

एमवीए में शामिल शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) पहले ही साफ कर चुकी है कि मुख्यमंत्री पर फैसला विधानसभा चुनाव के बाद होगा. वहीं शिवसेना (यूबीटी) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चुनाव में चेहरा के तौर पर आगे कर चुनाव लड़ने के पक्ष में है.

हालांकि सार्वजनिक तौर पर शिवसेना (यूबीटी) यह कहती रही है कि विधानसभा चुनाव जीतना मकसद है, सीएम कौन होगा ये फैसला जीत के आधार पर कर लिया जाएगा.

महाराष्ट्र में नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. यहां एमवीए का मुकाबला बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एमसीपी गठबंधन से है.

महायुति और MVA के बाद महाराष्ट्र में बना तीसरा गठबंधन, संभाजी राजे के साथ आए ये दो दिग्गज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं'
Mumbai News: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में मुंबई के 30 युवक, ATS की सख्त नजर
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में मुंबई के 30 युवक, ATS की सख्त नजर
दोनों NCP का होने जा रहा मर्जर? शरद पवार गुट महायुति में होगा शामिल? सुनील तटकरे ने दिए सारे जवाब
दोनों NCP का होने जा रहा मर्जर? शरद पवार गुट महायुति में होगा शामिल? सुनील तटकरे ने दिए सारे जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Embed widget