एक्सप्लोरर

राहुल गांधी पर संजय राउत का बड़ा बयान- 'सरकार मोदी की, लेकिन सिस्टम...'

Sanjay Raut On Caste Census: जाति जनगणना को लेकर मोदी सरकार के फैसले पर शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी की वजह से सरकार को झुकना पड़ा.

Caste Census: जाति जनगणना पर मोदी सरकार के फैसले को लेकर क्रेडिट लेने की होड़ मची है. इस बीच उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने इसका स्वागत किया है. राज्यसभा सांसद संजय राउत ने जाति जनगणना को लेकर कहा कि राहुल गांधी को इसका क्रेडिट जाता है. 

शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता संजय राउत ने जाति जनगणना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी बात आप भूल जाइए, उनको राष्ट्रीय लेवल की बात समझ में नहीं आती है. राहुल गांधी पिछले 10 साल से, चाहे संसद हो या कोई और मंच...जाति जनगणना की बात कर रहे थे.

उन्होंने कहा, ''जिस जाति का जितना हिस्सा है, उनको हक मिलना चाहिए. ये बहुजन समाज की बात है, ये देवेंद्र फडणवीस को समझ नहीं आएगी. उनकी विचारधारा अलग है, फडणवीस की विचारधारा  जाति जनगणना वाली नहीं है.''

सिस्टम राहुल गांधी का चल रहा है- संजय राउत

संजय राउत ने कहा, ''जरूर कैबिनेट ने फैसला लिया है, राहुल गांधी को श्रेय जाता है. मैं एक बात कहूंगा कि सरकार मोदी की और सिस्टम राहुल गांधी का चल रहा है. ये चलता रहेगा. सरकार को झुकना पड़ा है. बिहार चुनाव सामने है, तो सरकार को फैसला लेना पड़ा.''

उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी से लोग सवाल पूछने लगे हैं. ध्यान हटाने के लिए ये फैसला लिया गया है. युद्ध का माहौल है, अमित शाह और पीएम मोदी से सवाल पूछे जा रहे हैं.

मोदी कैबिनेट ने बुधवार (30 अप्रैल) को जाति जनगणना कराने का फैसला लिया. इसको लेकर बीजेपी का कहना है कि ये ऐतिसाहिसक फैसला है. कांग्रेस की तरफ से क्रेडिट लिए जाने पर बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय पर क्यों फैसला नहीं लिया.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती है. 

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से केवल इसलिए मिलना चाहते थे अखिलेश? AIMIM के वारिस पठान ने किया ये दावा
आजम खान से केवल इसलिए मिलना चाहते थे अखिलेश? AIMIM के वारिस पठान ने किया ये दावा
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget