एक्सप्लोरर

LPG संकट के बीच संजय राउत ने कर दिया बड़ा दावा, बोले- 'सिलेंडर की किल्लत...'

Sanjay Raut News: संजय राउत ने कहा कि हमारी सरकार से अपील है कि वो इसे लेकर लोगों के बीच में किसी भी प्रकार का झूठा बयान न दें. उन्हें गुमराह करने की कोशिश नहीं करें.

ईरान इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग की वजह से देशभर में एलपीजी की किल्लत चल रही है. वहीं इस बीच शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने ऐसा दावा कर दिया है, जिससे आम लोगों की टेंशन बढ़ने वाली है. उन्होंने कहा है कि मौजूदा समय में देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत है और आगे भी रहेगी.

दरअसल, संजय राउत ने बुधवार (1 अप्रैल) को पत्रकारों से बातचीत में लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग मेहरबानी करके सरकार के किसी भी दावे पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं करें. सच्चाई यह है कि इस देश में मौजूदा समय में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बरकरार है और इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. अफसोस की बात है कि सरकार का इस पर किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं है.

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने आगे कहा, "हमें यहां पर एक बात समझनी होगी कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर किसी का भी जोर नहीं है. इसे हम अपने दम पर नहीं बदल सकते हैं. हमारी सरकार से यही अपील है कि वो इसे लेकर लोगों के बीच में किसी भी प्रकार का झूठा बयान न दें. उन्हें गुमराह करने की कोशिश नहीं करें क्योंकि इससे स्थिति कुल मिलाकर चुनौतीपूर्ण होगी."

पाकिस्तान में लॉकडाउन की स्थिति- राउत

उन्होंने दावा किया कि मौजूदा समय में पाकिस्तान में लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी हुई है. इसके इतर, कई अन्य देशों में भी इसी तरह की स्थिति पैदा हो रही हैं. ऐसी स्थिति में अगर हमारे देश में भी इसी तरह की स्थिति पैदा होती है, तो ऐसे में सरकार को सामने आकर लोगों को अवगत कराना चाहिए. उन्हें इसके बारे में सचेत करना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हो.

बीजेपी के आरोप को किया खारिज

इसके अलावा, संजय राउत ने बीजेपी के उन आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया जिसमें यह कहा जा रहा है कि विपक्ष एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को लेकर लोगों के बीच में अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहा है.

क्यों किया जा रहा 2-2 सिलेंडर का वादा- राउत

संजय राउत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. अगर विपक्ष अफवाह फैला रहा है, तो मेरा सीधा-सा सवाल है कि आखिर ऐसी स्थिति में क्यों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल में जाकर लोगों से यह वादा कर रहे हैं कि उन्हें दो-दो सिलेंडर दिया जाएगा. इसे लेकर भी पूरी तस्वीर साफ होनी चाहिए. अफसोस की बात है कि इसे लेकर किसी भी प्रकार की बात नहीं कही जा रही है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस तरह के वादे केरल में कर रहे हैं क्योंकि वहां पर भी लोगों के बीच में यह डर बना हुआ है कि आने वाले दिनों में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत पैदा हो सकती है. अगर इस तरह की स्थिति पैदा हुई, तो लोगों को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget