एक्सप्लोरर

राज ठाकरे से शिवसेना यूबीटी के गठबंधन पर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'कोई अंदाजा नहीं है कि...'

Shiv Sena UBT MNS Alliance: महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में राज ठाकरे के अगले कदम को लेकर असमंजस बरकरार है. इस बीच संजय राउत ने राज ठाकरे से गठबंधन पर कहा कि सबकुछ पटरी पर है.

Shiv Sena UBT MNS Alliance: महाराष्ट्र में इन दिनों इस बात की चर्चा खूब हो रही है कि एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे का अगला कदम क्या होगा? वो चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के साथ जाएंगे या फिर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से हाथ मिलाएंगे. 

इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राज ठाकरे को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है. शिवसेना (यूबीटी) के नेता राउत ने गठबंधन के सवाल पर कहा, ''इसमें कोई देरी नहीं है. सब कुछ पटरी पर है. हम MNS से गठबंधन को लेकर सकारात्मक हैं. आपको कोई अंदाज़ा नहीं है कि पर्दे के पीछे क्या हो रहा है. बहुत कुछ लिखा जाता है, जो बाद में खुलकर सामने आता है.''

निकाय चुनाव पर नजर

दरअसल, महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में निकाय चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव में एमएनएस पूरे दमखम से मैदान में उतरने के प्लान में है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने पिछले दिनों उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के साथ आने के संकेत दिए थे. इसका उद्धव ठाकरे ने भी सार्वजनिक मंच से स्वागत किया.

एकनाथ शिंदे गुट से भी बातचीत

इसके बाद हाल ही में राज ठाकरे से शिवसेना के प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के करीबी उदय सामंत ने मुलाकात की. इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर राज ठाकरे का अगला कदम क्या होगा?

सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि राज ठाकरे की उद्धव ठाकरे के सियासी दुश्मन एकनाथ शिंदे की पार्टी से भी गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है. सूत्रों ने बताया कि शिवसेना और एमएनएस मुंबई में बीएमसी के साथ-साथ ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, पुणे, नवी मुंबई, नासिक और छत्रपति संभाजीनगर जैसे प्रमुख नगर निगम चुनावों में भी गठबंधन करना चाहती है.  इस बीच राज्यसभा सांसद संजय राउत के बयान ने नई अटकलों को हवा दे दी है. 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget