एक्सप्लोरर

निशिकांत दुबे के बयान पर भड़के संजय राउत, कहा- 'शिंदे इस्तीफा दे दो, दाढ़ी हटा दो, वरना...'

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर निशाना साधते हुए कहा कि वो आपके क्या लगते हैं? यह फालतू आदमी हैं. बोगस डिग्री वाले हैं. जैसा गुरु है वैसा चेला है.

Sanjay Raut On Nishikant Dubey: झारखंड के गोड्डा से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे के बयान को लेकर महाराष्ट्र में सियासी हंगामा खड़ा हो गया है. खुद बीजेपी ने निशिकांत दुबे के बयान से दूरी बना ली है. वहीं विपक्षी पार्टियां हमलावर है. शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि यहां के जो हिंदी भाषी नेता हैं, मैं उनसे कहता हूं कि दुबे का विरोध करो और दिखाओ कि अपने महाराष्ट्र को अपना लिया है.

निशिकांत दुबे ने कहा, ''ये दुबे है कौन? उन्हें क्या अथॉरिटी दी गई है वहां बैठकर मराठियों के बारे में बोलने की? यहां के जो हिंदी भाषी नेता हैं, उनसे अपील करता हूं कि निशिकांत दुबे के बयान का विरोध करें, उसका धिक्कार करें. यह स्पष्ट करें कि निशिकांत दुबे झूठ बोल रहे हैं. तब मैं कहूंगा कि आप महाराष्ट्र की मिट्टी में मिलजुल रहे हैं.''

कैसे मुख्यमंत्री हो?- संजय राउत

संजय राउत ने कहा, ''एक बीजेपी का सांसद मराठी के बारे में घटिया बातें करता है, आप चुप हो, कैसे मुख्यमंत्री हो? अगर मर्द हो तो शिंदे इस्तीफा दे दो, दाढ़ी हटा दो वरना हम हटा देंगे. तुम लोगों कोई हक नहीं है शिवाजी महाराज और बालासाहब का नाम लेने का.''

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा, ''हमारे यहां एक भी हिंदी भाषी पर हमला नहीं हुआ है. यह तमिलनाडु नहीं, महाराष्ट्र है. पवार और शिंदे की जिम्मेदारी है कि दुबे को सीधा करो.''

निशिकांत दुबे ने क्या कहा था?

महाराष्ट्र में मराठी नहीं बोलने पर एमएनएस कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों की पिटाई को लेकर निशिकांत दुबे ने सोमवार (7 जुलाई) को टिप्पणी की थी. इस दौरान निशिकांत दुबे ने कहा था, "मैंने हमेशा कहा है कि जब अपने घर में हो, महाराष्ट्र में हो, अगर बहुत बड़े बॉस हो तो चलो बिहार, चलो उत्तर प्रदेश. चलो तमिलनाडु. तुमको पटक-पटककर मारेंगे. ये अराजकता नहीं चलेगी."

उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा था, हिम्मत है तो मुम्बई के माहिम में ठाकरे बंधु गैर मराठी भाषी को मार कर दिखाएं, कभी तमिल भाषी को, कभी कन्नड़ भाषी, कभी गुजराती और अब राजस्थान के लोगों को थाने में पीटकर अपनी चौधराहट दिखा रहे हो या मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में अपनी होने वाली हार का जश्न मना रहे हो.''

 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपका ध्यान वंदे मातरम पर...' सत्य निकेतन हादसे पर वारिस पठान ने जताया दुख
'आपका ध्यान वंदे मातरम पर...' सत्य निकेतन हादसे पर वारिस पठान ने जताया दुख
मुंबई की बच्ची की तलाश में मथुरा पहुंची पुलिस, मंदिर में प्रार्थना के बाद मिली लापता
मुंबई की बच्ची की तलाश में मथुरा पहुंची पुलिस, मंदिर में प्रार्थना के बाद मिली लापता
मालवणी: मातम में बदला दही हांडी का जश्न, खंभा गिरने से 7 साल के रुद्र की मौत
मालवणी: मातम में बदला दही हांडी का जश्न, खंभा गिरने से 7 साल के रुद्र की मौत
पुणे: केतन हत्याकांड में नया मोड़, सिया-चेतन का तीसरा साथी गिरफ्तार
पुणे: केतन हत्याकांड में नया मोड़, सिया-चेतन का तीसरा साथी गिरफ्तार

वीडियोज

Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit
Delhi Moti Bagh Building Collapse: 5 मंजिला इमारत ढही.. दिल्ली में कोहराम !।
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: लगातार 5 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
'PCB ने अपना मजाक उड़वाया', लॉर्ड्स टेस्ट 'विवाद' पर बोले इमरान खान के बेटे
'PCB ने अपना मजाक उड़वाया', लॉर्ड्स टेस्ट 'विवाद' पर बोले इमरान खान के बेटे
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर दीपक कुमार ने किया बड़ा खुलासा
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget