एक्सप्लोरर

मराठी भाषा आंदोलन से पहले राज ठाकरे के नेताओं को किया गया डिटेन, CM फडणवीस बोले- 'ये लोग जान बूझकर...'

Raj Thackeray MNS Protest: मराठी के मुद्दे पर मनसे के प्रदर्शन को अनुमति नहीं मिली, क्योंकि वे टकराव वाला रास्ता चुन रहे थे. CM फडणवीस ने कहा कि उन्हें दूसरा मार्ग सुझाया गया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया.

Devendra Fadnavis on Raj Thackeray MNS Protest: मराठी भाषा विवाद पर आज (मंगलवार, 8 जुलाई) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और कई मराठी भाषा संगठनों का प्रदर्शन था, जिसकी अनुमति नहीं दी गई. इसके चलते पहले राज ठाकरे की मनसे के नेताओं को डिटेन किया गया और अब प्रदर्शन स्थल पर आए प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया है. इसको लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि यह लोग जान बूझकर ऐसे मार्ग चुन रहे थे, जिससे बवाल हो.

न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए सीएम फडणवीस ने बताया, "मैंने पुलिस से पूछा कि अनुमति क्यों नहीं दी गई? मार्ग के बारे में चर्चा हुई, लेकिन वे जानबूझकर ऐसा मार्ग मांग रहे थे जिससे टकराव हो. उन्हें मार्च का नियमित मार्ग बताया गया. हालांकि, उन्होंने मना कर दिया और अनुमति नहीं दी गई, लेकिन उन्होंने जानबूझकर कानून व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश की."

'मार्ग बदलने के लिए कहा गया लेकिन सुना नहीं'- देवेंद्र फडणवीस
सीएम फडणवीस ने आगे कहा, "मार्च के लिए कोई खास मार्ग मांगना गलत है. अगर कानून व्यवस्था का मुद्दा है तो यह सही नहीं है. पांच संगठन मुंबई में मार्च निकालने की बात भी कर रहे थे. अगर वे कल मार्ग पर चर्चा भी करते हैं तो तुरंत अनुमति दे दी जाएगी, लेकिन यह कहना सही नहीं है कि यही मार्ग है जो हम चाहते हैं और यही हम चाहते हैं. उन्हें मार्ग बदलने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने नहीं सुना."

मीरा रोड पर पहुंचे थे मनसे कार्यकर्ता
मराठी भाषा आंदोलन के मनसे और अन्य मराठी संगठनों के नेता-कार्यकर्ता मीरा रोड पर पहुंचे थे. राज ठाकरे के कार्यकर्ता मीरा रोड में दाखिल हुए, तब वहां भारी पुलिस बल तैनात था. मनसे का कहना था कि आज यह तय होगा कि पुलिस की संख्या ज्यादा है या मनसैनिकों की? आंदोलन शुरू होने से पहले कई मनसे कार्यकर्ताओं को डिटेन किया गया. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget