एक्सप्लोरर

शिवसेना नेता संजय निरुपम का राहुल गांधी पर हमला, कहा- 'हर दिन नया एजेंडा...'

Sanjay Nirupam News: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने राहुल गांधी की साप्ताहिक दिनचर्या बताई. झूठे आरोपों के बजाय आत्मचिंतन की सलाह दी. उन्होंने राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को बेबुनियाद बताया.

Sanjay Nirupam on Rahul Gandhi: शिवसेना नेता और प्रवक्ता संजय निरुपम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी कथित साप्ताहिक दिनचर्या का खुलासा किया है. निरुपम का कहना है कि राहुल गांधी सप्ताह के हर दिन एक अलग एजेंडा लेकर सामने आते हैं, जो जमीनी मुद्दों से बहुत दूर होता है और इसी कारण जनता उनसे दूर होती जा रही है.

निरुपम ने तंज कसते हुए कहा, राहुल गांधी की एक फिक्स साप्ताहिक दिनचर्या है.

- सोमवार को उन्हें याद आता है कि वह विपक्ष के नेता हैं और भावी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी. ऐसे में वे सभाओं में ‘नरेंद्र सरेंडर’ जैसे जुमले उछालते हैं.

- मंगलवार को उन्हें लगता है कि पार्टी उनके परिवार की है, इसलिए पार्टी की कमान भी उन्हीं के पास होनी चाहिए. उस दिन वह अपने ही नेताओं को ‘घोड़ा’ कहकर अलग-अलग श्रेणियों में बांटते हैं.

- बुधवार को उन्हें कांग्रेस की विचारधारा याद आती है, और वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधते हैं. बीते 10 सालो से वह RSS को देश के लिए खतरा बता रहे हैं.

- गुरुवार को उन्हें OBC वोट बैंक की याद आती है, और वह जातिगत जनगणना की मांग करने लगते हैं, जैसे कि जातीय जनगणना से देश की सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी.

- शुक्रवार को वह वामपंथियों और हिंदू विरोधियों को खुश करने में जुट जाते हैं. वीर सावरकर जैसे राष्ट्रभक्तों के खिलाफ बयान देते हैं.

- शनिवार को वह उन राज्यों की हार के लिए चुनाव आयोग को दोष देते हैं.

महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि होती रही है

संजय निरुपम, राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली और मिलीभगत का आरोप लगाया था. निरुपम ने जवाब दिया, देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने कभी भी चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में विपक्ष से राय नहीं ली. आज कांग्रेस को चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है.

उन्होंने आगे कहा, महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच हमेशा मतदाताओं की संख्या में वृद्धि होती रही है. चुनाव से पहले सभी पार्टियां मतदाता पंजीकरण के लिए अभियान चलाती हैं. ऐसे में मतदाता बढ़ना कोई असामान्य बात नहीं है.

राहुल गांधी पराजित मानसिकता के शिकार - संजय निरुपम 

संजय निरुपम ने राहुल गांधी ने कामठी सीट का उदाहरण दिया जहां आखिरी घंटे में वोटिंग बढ़ी और बीजेपी जीत गई. लेकिन माढा में 18%, वणी में 13% और श्रीरामपुर में 12% वोटिंग अंतिम घंटे में बढ़ी और वहां महाविकास आघाड़ी (MVA) के उम्मीदवार जीत गए. 

अंत में उन्होंने  कहा, राहुल गांधी को आत्मचिंतन करना चाहिए. वह पराजित मानसिकता के शिकार हैं. मतदाता उनसे लगातार दूरी बना रहे हैं और वह हर बार हार का ठीकरा जनादेश और चुनाव आयोग पर फोड़ते हैं. अगर चुनाव में वाकई धांधली होती तो मैं क्यों विधानसभा चुनाव हार जाता? झारखंड में जब कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीता, तब तो किसी ने चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठाया.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, मुंबई में खत्म हुई पानी की किल्लत, नासिक में 50 गावों से टूटा संपर्क
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, मुंबई में खत्म हुई पानी की किल्लत, नासिक में 50 गावों से टूटा संपर्क
राम मंदिर मामले पर सियासी घमासान तेज, संजय राउत-सुप्रिया श्रीनेत और रोहित पवार ने लगाए ये आरोप
राम मंदिर मामले पर सियासी घमासान तेज, संजय राउत-सुप्रिया श्रीनेत और रोहित पवार ने लगाए ये आरोप
पुणे में भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, दमकल विभाग की सतर्कता से बचीं जानें, देखें VIDEO
पुणे में भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, दमकल विभाग की सतर्कता से बचीं जानें, देखें VIDEO
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Embed widget