एक्सप्लोरर

'सनातन न होता तो आज जितेंद्र ‘जित्तुद्दीन’ हो गए होते', विवादित बयान पर भड़के संजय निरुपम

Sanjay Nirupam: NCP नेता जितेंद्र आव्हाड के सनातन धर्म पर दिए बयान पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कड़ा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि सनातन नहीं होता तो देश कब का सऊदी अरब बन गया होता.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है. शिवसेना (शिंदे गुट) के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने अब इस पर पलटवार किया है.

निरुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि यदि सनातन धर्म नहीं होता तो आज जितेंद्र ‘जित्तुद्दीन’ हो गए होते. निरुपम ने सनातन को भारत की सभ्यता और संस्कृति का रक्षक बताया.

क्या बोले संजय निरुपम?

संजय निरुपम ने अपने पोस्ट में लिखा, "सनातन धर्म ने भारत की सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं को हज़ारों वर्षों से जीवित रखा है. अगर सनातनी नहीं होते तो यह देश कब का सऊदी अरब बन गया होता. ऐसे धर्म को 'आतंकवादी' कहना सरासर एहसान फरामोशी है."

उन्होंने आगे लिखा, "जितेंद्र आव्हाड को यह याद रखना चाहिए कि उन्हीं के पूर्वजों ने सनातन की छांव में पनाह पाई थी."

क्या था जितेंद्र आव्हाड का विवादास्पद बयान?

दरअसल शनिवार (2 अगस्त) को एक कार्यक्रम में बोलते हुए आव्हाड ने कहा कि "सनातन धर्म जैसी कोई चीज कभी अस्तित्व में नहीं थी. यह एक विचारधारा है जिसने भारत को बर्बाद किया." उन्होंने इसे भारत के पतन की एक बड़ी वजह बताया.

आव्हाड ने कहा, "हम हिंदू धर्म के अनुयायी हैं, न कि किसी तथाकथित सनातन धर्म के." उन्होंने दावा किया कि "सनातन धर्म ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक में बाधा डाली थी और संभाजी महाराज को बदनाम किया था."

जितेंद्र आव्हाड ने आगे कहा, "ज्योतिराव फुले की हत्या की कोशिश हुई थी. सावित्रीबाई फुले पर गोबर और गंदगी फेंकी गई थी. यह सनातन धर्म ही था जो शाहू महाराज की हत्या की साजिश रच रहा था."

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: एलपीजी किल्लत के बीच सरकार पर भड़के संजय राउत, बोले- 'देश परेशान है और BJP...'
LPG किल्लत के बीच सरकार पर भड़के संजय राउत, बोले- 'देश परेशान है और BJP...'
'अभी बिल अपडेट करो वरना गैस बंद', मुंबई में घरेलू गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर 70 हजार की ठगी
'अभी बिल अपडेट करो वरना गैस बंद', मुंबई में घरेलू गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर 70 हजार की ठगी
Pune News: निर्माण कार्य के दौरान हादसा, ईंट का ढांचा गिरने से दंपती की मौत, 4 मजदूर घायल
पुणे में निर्माण कार्य के दौरान हादसा, ईंट का ढांचा गिरने से दंपती की मौत, 4 मजदूर घायल
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना

वीडियोज

Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
Dhurandhar 2 Box Office: 'धुरंधर 2' दुनियाभर में रच सकती है इतिहास, ओपनिंग डे पर बना सकती है बॉलीवुड का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' दुनियाभर में रच सकती है इतिहास, ओपनिंग डे पर बना सकती है बॉलीवुड का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
खाना तो सिलेंडर में ही बनेगा... LPG संकट के बीच बंदे ने सिलेंडर काटकर बना दिया देसी चूल्हा; वीडियो वायरल
खाना तो सिलेंडर में ही बनेगा... LPG संकट के बीच बंदे ने सिलेंडर काटकर बना दिया देसी चूल्हा; वीडियो वायरल
MP में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका
MP में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका
Embed widget