एक्सप्लोरर

Maharashtra: लोकल ट्रेन में नशे में धुत पुलिसकर्मी ने महिलाओं से की शर्मनाक हरकत, हुआ अरेस्ट

Maharashtra News: वर्दी में मौजूद शराबी पुलिसकर्मी ने महिला डिब्बे में घुसकर बदतमीजी की. महिलाओं ने विरोध कर नायगांव स्टेशन पर उतारा. रेलवे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार किया.

मीरा-भायंदर और वसई-विरार पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एक वर्दीधारी पुलिस कांस्टेबल ने ऐसी शर्मनाक हरकत कर दी जिससे वर्दी पर ही सवाल खड़े हो गए हैं. शराब के नशे में चूर यह कांस्टेबल शनिवार दोपहर बोरीवली से वसई जाने वाली धीमी लोकल ट्रेन में महिला डिब्बे में चढ़ गया और वहां मौजूद महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगा.

महिला डिब्बे में जबरन घुसा, की अश्लीलता

घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की है. बोरीवली से रवाना हुई लोकल ट्रेन जैसे ही मीरा रोड स्टेशन पहुंची, अमोल किशोर सपकाले नाम का कांस्टेबल खाकी वर्दी में महिला डिब्बे में चढ़ गया.

प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं का कहना है कि वह नशे में धुत था और डिब्बे में घुसते ही बेहूदगी करने लगा. कुछ महिलाओं ने बताया कि वह अपनी कोहनी से जानबूझकर उनकी पीठ छू रहा था. साथ ही, सीट पर बैठकर कुछ से टिकट मांगने का नाटक भी कर रहा था.

गंदी नजरों से घूरा, फोन भी छीना

कांस्टेबल के व्यवहार से महिलाएं बहुत असहज हो गईं. कुछ ने यह भी आरोप लगाया कि उसने एक-दो महिलाओं के मोबाइल फोन भी छीन लिए. उसकी नजरें भी काफी आपत्तिजनक थीं, जिससे महिला यात्री डर और गुस्से में थीं. आखिरकार तंग आकर महिलाओं ने मिलकर उसे नायगांव स्टेशन पर ट्रेन से उतारा और तुरंत स्टेशन मास्टर से शिकायत की.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

नायगांव स्टेशन मास्टर ने तुरंत वसई रोड रेलवे पुलिस को सूचित किया. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और अमोल सपकाले को हिरासत में ले लिया गया.

मेडिकल जांच में यह पुष्टि हुई कि वह शराब के नशे में था. इसके बाद वसई रोड रेलवे पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 74 (महिलाओं की सीमा का उल्लंघन) और धारा 351(2) (धमकी और जबरदस्ती) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

महिला यात्री ने दर्ज कराई शिकायत

इस घटना की शिकायत वसई की रहने वाली एक महिला यात्री अभया अक्षय वर्नेकर ने दर्ज कराई. उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया और अब उससे पूछताछ की जा रही है.

महिलाओं की सुरक्षा पर फिर खड़े हुए सवाल

इस घटना के सामने आने के बाद लोकल ट्रेन में सफर कर रही महिलाओं में डर का माहौल है. आम लोग भी यह सवाल उठा रहे हैं कि अगर वर्दी पहने हुए पुलिसकर्मी ही महिलाओं को असुरक्षित महसूस कराएं, तो फिर आम आदमी किस पर भरोसा करे?

रेलवे और लोकल पुलिस से यात्रियों की मांग है कि महिला डिब्बों की निगरानी और सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए जाएं, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget