एक्सप्लोरर

मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर रामदास अठावले बोले, 'अगर ED गलत तरीके से...'

Mainsh Sisodia Bail: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि आबकारी नीति मामले में ईडी ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. इस मामले में ईडी की जांच में सरकार का कोई संबंध नहीं है.

Ramdas Athawale On Mainsh Sisodia Bail: सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे ईडी के दुरुपयोग के आरोपों को गलत ठहराया.

केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा, ''अगर ईडी गलत तरीके से किसी को गिरफ्तार कर रही है, तो उन्हें जमानत क्यों नहीं मिल रही है? अरविंद केजरीवाल को जमानत नहीं क्यों नहीं मिल रही है, इसका मतलब है कि इस घोटाले में कुछ तो दम है.''

रामदास अठावले ने आगे कहा, ''सिसोदिया दिल्ली के डिप्टी सीएम थे और आबकारी नीति मामले में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था. बीजेपी पर लगातार आरोप लगाने की कोशिश हुई थी लेकिन ईडी की जांच में सरकार का कोई संबंध नहीं है. अगर ईडी गलत तरीके से किसी को गिरफ्तार कर रही है, तो कोर्ट से राहत क्यों नहीं मिल रही है? जेल में उन्हें 17 महीने रहना पड़ा."

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि किसी ने जानबूझकर अन्याय किया है, ऐसी कोई बात नहीं है. उसका गलत प्रचार किया जा रहा है. लेकिन मनीष सिसोदिया अगर जमानत मिली है तो अच्छी बात है. वो आकर अपनी पार्टी का काम करें, अपने फैमिली में आनंदित रहें. ऐसी हमारी अपेक्षा है. और दोबारा किसी केस में न आए इसके लिए ठीक तरीके से जिंदगी में रहने की आवश्यकता है. जेल जाने की नौबत नहीं आनी चाहिए.''

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शुक्रवार (9 अगस्त) को जमानत दी.

वहीं, मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर तंज कसा है. आप ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी नेता मनीष सिसौदिया को जमानत देने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश बीजेपी नीत केंद्र की तानाशाही पर करारा तमाचा है, लेकिन अफसोस है कि यह राहत एक साल की देरी के बाद मिली.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में चुनाव से पहले महायुति को लग सकता है झटका, इस सहयोगी दल ने दिया अलग होने का अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget