एक्सप्लोरर

संजय निरुपम का उद्धव ठाकरे पर तंज, 'CM ने हंसी-हंसी निमंत्रण क्या दिया, आज बाल-बच्चे के साथ...'

Sanjay Nirupam News: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि महाराष्ट्र का विपक्ष कितना लाचार है, इसका ये ज्वलंत उदाहरण है. लालची विपक्ष अगले साल सरकार के खिलाफ स्थानीय निकाय के चुनावों में उतरनेवाला है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से गुरुवार (17 जुलाई) को शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे की मुलाकात के बाद सियासी अटकलबाजी लगाई जाने लगी. इससे पहले बुधवार (16 जुलाई) को सीएम फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को ऑफर भी दिया था. इसकी भी खूब चर्चा हुई. इसे लेकर अब शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है. 

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''कल विधान परिषद में हंसी-हंसी में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को अपनी तरफ़ आने का निमंत्रण क्या दिया, आज वे बाल-बच्चे के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंच गए.''

'लालची विपक्ष सरकार के खिलाफ निकाय चुनाव में उतरेगा'

उन्होंने आगे लिखा, ''महाराष्ट्र का विपक्ष कितना लाचार है, इसका ये ज्वलंत उदाहरण है. यही लालची विपक्ष अगले साल सरकार के खिलाफ स्थानीय निकाय के चुनावों में उतरनेवाला है. नतीजे का अंदाज़ा अभी से लगा लीजिए. हां, आख़िर में सारा ठीकरा EVM पर फूटेगा.''

उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की सीएम से मुलाकात

बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे और पार्टी के अन्य कुछ विधायकों ने गुरुवार (17 जुलाई) को मुलाकात की. सीएम से करीब 20 मिनट की चर्चा हुई. इसमें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद, त्रिभाषा सूत्र और हिंदी भाषा विवाद के मसले को लेकर बातचीत हुई.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में नगर पालिका और जिला परिषद के चुनाव नजदीक हैं. ऐसे में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सभी पार्टियां अपनी जीत को सुनिश्चित करने के इरादे से जोर शोर से जुटी हैं.

 

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और करीब एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वह अपने दृष्टिकोण के प्रति सजग रहने के साथ-साथ हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा रखते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा कला और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों में उनकी खास रुचि है. उन्होंने दैनिक जागरण, इंडिया न्यूज, नारी उत्कर्ष (हिंदी मैगजीन), फोकस टीवी समेत कई संस्थानों में काम किया है. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा का विश्लेषण करने और सोच-समझकर निर्णय लेने में वह सक्षम हैं. खाली समय में उन्हें किताबें पढ़ना और संगीत सुनना पसंद है. उन्होंने मगध विश्वविद्यालय से बीएससी, पटना विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget