एक्सप्लोरर

'पुणे में उन्होंने पलटी मार दी, या तो मारे डर के या...', संजय निरुपम का उद्धव ठाकरे पर तंज

Sanjay Nirupam News: संजय निरुपम ने शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि बालासाहेब ठाकरे जो बोलते थे, उस पर आजीवन टिके रहते थे. बालासाहेब के तथाकथित वारिस 48 घंटे में पलटी मार गए.

Sanjay Nirupam On Uddhav Thackeray: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने एक बार फिर से शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को उद्धव ठाकरे की ओर से चैलेंज देने वाली बात पर उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि बालासाहेब के तथाकथित वारिस 48 घंटे में पलटी मार गए.

संजय निरुपम ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे जो बोलते थे, उस पर आजीवन टिके रहते थे. बालासाहेब के तथाकथित वारिस 48 घंटे में पलटी मार गए.''

उन्होंने आगे लिखा, ''मुंबई के रंगशारदा हॉल में उन्होंने चैलेंज किया था कि या तो तुम रहोगे या मैं. यह चैलेंज उन्होंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिया था. आज पुणे में उन्होंने पलटी मार दी. या तो मारे डर के या भूलचूक माफ़ करो के अंदाज में. उन्होंने मुंबई वाले भाषण पर सफ़ाई देते हुए कहा है कि मैंने फडणवीस को नहीं, बीजेपी को धमकी दी थी. बंदर भी इतना तेज नहीं पलटता.''

एकनाथ शिंदे गुट के नेता ने आगे कहा, ''कोई उन्हें उनका मुंबई वाला भाषण सुनाए तो उनके झूठ का भंडाफोड़ हो जाएगा. आज फिर स्पष्ट हो गया कि बालासाहेब का असली वारिस वो कभी नहीं हो सकते.''

महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे ने बुधवार को मुंबई में शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला बोला था. इस मौके पर प्रदेश के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को भी उन्होंने घेरा था. उद्धव ठाकरे ने कहा था, 'मुझे और आदित्य को जेल में डालने की साजिश फडणवीस ने रची थी. अब या तो तुम (फडणवीस) रहोगे या मैं रहूंगा.' 

हालांकि बाद में उद्धव ठाकरे अपने बयान से मुकरते हुए कहा कि उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को कभी चैलेंज नहीं दिया, मैंने बीजेपी को चैलेंज दिया था. अब शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे के इसी बयान को लेकर उन पर तंज कसा है. बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव इसी साल होने हैं. ऐसे में नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है.

ये भी पढ़ें:

'उनका मानसिक संतुलन...' अमित शाह वाले बयान को लेकर उद्धव ठाकरे पर भड़के एकनाथ शिंदे के मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के नंबर से धमकी: मुंबई पुलिस का एक्शन, J&K का गार्ड गिरफ्तार
पाकिस्तान के नंबर से धमकी: मुंबई पुलिस का एक्शन, J&K का गार्ड गिरफ्तार
BMC ने टीपू सुल्तान उद्यान का प्रस्ताव वापस लेने की सिफारिश, कमेटी में होगा फैसला
BMC ने टीपू सुल्तान उद्यान का प्रस्ताव वापस लेने की सिफारिश, कमेटी में होगा फैसला
महाराष्ट्र: नवरात्रि के गरबा में मुस्लिम बैन, VHP की गाइडलाइंस पर भड़का विपक्ष
महाराष्ट्र: नवरात्रि के गरबा में मुस्लिम बैन, VHP की गाइडलाइंस पर भड़का विपक्ष
मनोज जरांगे पाटील का बड़ा ऐलान, मांगें पूरी होने तक पानी भी नहीं पियेंगे
मनोज जरांगे पाटील का बड़ा ऐलान, मांगें पूरी होने तक पानी भी नहीं पियेंगे

वीडियोज

WORLD MAP CHANGED: दुनिया का नया नक्शा जारी! भड़का अमेरिका, भारत के लिए क्या बदला? |ABPLIVE
SAHARANPUR MOSQUE ROW: 115 साल पुरानी मस्जिद के दावे से लेकर बुलडोजर एक्शन तक, समझिए पूरा विवाद!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
अनंत सिंह को JDU कार्यालय बुलाया गया, अनुज सिंह का किया था समर्थन
अनंत सिंह को JDU कार्यालय बुलाया गया, अनुज सिंह का किया था समर्थन
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
इंग्लैंड टीम में हुई केविन पीटरसन की एंट्री, मिली बहुत बड़ी जिम्मेदारी
इंग्लैंड टीम में हुई केविन पीटरसन की एंट्री, मिली बहुत बड़ी जिम्मेदारी
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी
बागपत हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत, CM योगी ने मुआवजे का किया ऐलान
बागपत हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत, CM योगी ने मुआवजे का किया ऐलान
Embed widget