एक्सप्लोरर

'उनका मानसिक संतुलन...' अमित शाह वाले बयान को लेकर उद्धव ठाकरे पर भड़के एकनाथ शिंदे के मंत्री

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने पहले पीएम मोदी, देवेंद्र फडणवीस पर गलत टिप्पणी की थी और आज उन्होंने देश के गृह मंत्री के बारे में गलत टिप्पणी की है.

Girish Mahajan On Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है. गिरीश महाजन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वाले बयान को लेकर पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर भड़क उठे. उन्होंने कहा कि वो अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं.

महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, "मुझे लगता है कि उद्धव ठाकरे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. उन्हें इलाज की जरूरत है. उन्होंने पहले पीएम मोदी, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस पर गलत टिप्पणी की थी.'' 

उद्धव ठाकरे ने गृहमंत्री के बारे में गलत टिप्पणी की- गिरीश महाजन

उन्होंने आगे कहा, ''आज उन्होंने देश के गृह मंत्री के बारे में गलत टिप्पणी की है. चुनाव बहुत दूर हैं, मुझे नहीं पता तब तक वह किस तरह की गलत टिप्पणियां करेंगे. ऐसे में जल्द से जल्द उनका इलाज होना चाहिए.'' जयंत पाटिल के सवाल पर उन्होंने हमला बोला और कहा, ''ये जयंत पाटिल कौन है? दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है. हमारे प्रधानमंत्री बीजेपी के हैं, तीसरी बार वो पीएम बने हैं.''

उद्धव ठाकरे ने अमित शाह को लेकर क्या कहा?

बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार (03 अगस्त) को बीजेपी पर सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों को तोड़कर सत्ता जिहाद में लिप्त होने का आरोप लगाया. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा 'औरंगजेब फैन क्लब' का प्रमुख होने की टिप्पणी का जवाब दिया.

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने शाह पर पानीपत की लड़ाई में मराठों को हराने वाले अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली के 'राजनीतिक वंशज' होने का भी आरोप लगाया. ठाकरे ने शिवसेना और NCP में विभाजन का हवाला देते हुए BJP पर पार्टियों को तोड़ने का आरोप लगाया. 

पुणे में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, ''अगर मुसलमान हमारे साथ हैं और हम उन्हें अपना हिंदुत्व समझाते हैं, तो हम  औरंगजेब फैन क्लब हैं. और आप जो कर रहे हैं वह सत्ता जिहाद है.''

ये भी पढ़ें:

उद्धव ठाकरे के बयान पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार, 'वह सच में औरंगजेब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget