एक्सप्लोरर

राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'

शशि थरूर ने कहा कि बीजेपी राहुल गांधी को गंभीरता से ले रही है और इसी वजह से उन्हें जनता के सामने एक नाकाम नेता के रूप में पेश करने में लगी हुई है. पीएम मोदी ने एक दिन पहले राहुल गांधी पर तंज कसा था.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें पीएम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा था. पीएम मोदी ने कहा था कि श्रीहरिकोटा से एक साल में उतने रॉकेट लॉन्च नहीं होते, जितनी बार कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च करने की असफल कोशिशें करती है. इस पर थरूर ने कहा कि बीजेपी लगातार राहुल गांधी को नीचा दिखाने की कोशिश इसलिए कर रही है क्योंकि वह उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है.

एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में थरूर ने कहा कि बीजेपी का यह दावा बिल्कुल गलत है कि राहुल गांधी गंभीर नेता नहीं हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में राहुल गांधी ने देश के युवा मतदाताओं के बीच एक नया उत्साह और जोश भरा है. सांसद शशि थरूर ने बीजेपी को सलाह दी कि उन्हें राहुल गांधी को नजरअंदाज करने के बजाय इस बदलाव पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा, 'बीजेपी राहुल गांधी को गंभीरता से ले रही है और इसी वजह से उन्हें जनता के सामने एक नाकाम नेता के रूप में पेश करने में लगी हुई है.'

कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र बहुत मजबूत: थरूर

विपक्ष के नेता राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहे हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा कि नेहरू-गांधी परिवार कांग्रेस के लिए खुद एक बोझ बन चुका है और पार्टी के वरिष्ठ नेता बंद कमरों में सत्ताधारी नेताओं से बातचीत के दौरान भी इस बात को स्वीकार करते हैं. हालांकि, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पीएम के इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया और अपना उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र बहुत मजबूत है. 

शशि थरूर ने कहा, 'भले ही उन्होंने कई मौकों पर पार्टी लाइन से अलग विचार व्यक्त किए हों, लेकिन फिर भी वे पार्टी का हिस्सा हैं, पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करते हैं और विदेश मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं. अलग राय रखने मात्र से किसी को पार्टी में नजरअंदाज या खारिज नहीं किया जाता.

विक्रम कुमार एबीपी न्यूज़ में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल टीम का हिस्सा हैं. एबीपी लाइव के नेशनल डेस्क पर विक्रम देश और विदेश की राजनीति से जुड़ी खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर इनका विशेष फोकस रहता है. देश-विदेश के बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर लिखते रहते हैं. यूएस-ईरान युद्ध के दौरान इन्होंने कई इन-डेप्थ खबरें की हैं जिन पर कई मिलियन व्यूज आए. साल 2023 में प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया हिंदी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद एबीपी लाइव के साथ करियर की शुरुआत की. Email: vikramk@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दीपके, आशुतोष और सौरव में क्या मतभेद हैं? CJP चीफ बोले- 'मैंने दोनों को गालियां दीं कि..
दीपके, आशुतोष और सौरव में क्या मतभेद हैं? CJP चीफ बोले- 'मैंने दोनों को गालियां दीं कि..
'ग्रीस पहुंच रहे बिहार के मखाने', मन की बात कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'ग्रीस पहुंच रहे बिहार के मखाने', मन की बात कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Advertisement

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget