एक्सप्लोरर

संजय निरुपम का बड़ा बयान, 'ट्रंप ने जल्दबाजी में सीजफायर की घोषणा तो कर दी लेकिन प्रधानमंत्री...'

Sanjay Nirupam on Ceasefire: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि किसी प्रकार का कोई युद्धविराम नहीं. कोई किसी के दबाव में नहीं है. कोई किसी के सामने नहीं झुका है.

भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि कोई सीजफायर नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ से इस पर कोई अधिकृत बयान नहीं आया है. उन्होंने दावा किया कि हमारी सेना के प्रमुख ने घोषणा कर दी है कि ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा.

'किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है'

न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत में संजय निरुपम ने कहा, "अभी तो डोनाल्ड ट्रंप ने जल्दबाजी में सीजफायर की घोषणा तो कर दी. अभी तक प्रधानमंत्री की तरफ से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है. हमारी सेना के प्रमुख ने घोषणा कर दी है कि ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा. मतलब अगर आतंकवादी हरकतें जारी रहेंगी तो हमारी सेना पाकिस्तान पर हमला करने से कहीं भी रुकेंगे नहीं. उनको रोका नहीं जाएगा. मतलब किसी प्रकार का कोई युद्धविराम नहीं है. किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है. किसी के सामने कोई झुका नहीं है. हमारी सेना के जवान पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए एकदम तैयार हैं. आगे भी तैयार रहेंगे."

'भारत की तरफ से युद्ध की शुरुआत नहीं की गई'

इसके आगे उन्होंने कहा, "भारत की तरफ से कोई युद्ध की शुरुआत नहीं की गई थी. यह आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए एक सैनिक कार्रवाई थी जिसका नाम ऑपरेशन सिंदूर था. ऑपरेशन सिंदूर कुछ नहीं, पहलगाम में जो आतंकवादी हमला था, उस आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए किया गया था. उसके तमाम सबूत और साक्ष्य उपलब्ध हैं. हमने पाकिस्तान के नौ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया."

'हमने उनके 11 एयरबेस तबाह किए'

शिवसेना नेता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में भी उन खंडहरों को दिखाया जा रहा है. लगभग सौ से ज्यादा आतंकवादियों का हमने खात्मा किया. जब पाकिस्तान ने हमारे एयर डिफेंस को भेदने की कोशिश की और ड्रोन वगैरह भेजे तब हमने उनके 11 एयरबेस को तबाह किया...पूरे इस सैनिक टकराव में पाकिस्तान पराजित हुआ है. पाकिस्तान की सैन्य क्षमता हिंदुस्तान के सामने कोई पानी भी नहीं भरती है. 

'पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम बहुत ही कमजोर'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की एयर डिफेंस सिस्टम बहुत ही कमजोर है. पाकिस्तान में जो नुकसान हुआ है वो सब देख रहे हैं...हमने जो पाकिस्तान में तबाही की है उसके मंजर सरेआम दिख रहे हैं. ऐसे में पाकिस्तान इस युद्ध को बुरी तरह हारा है. ये एक सच है. बस अपने आवाम को फुसलाने और बहलाने के लिए वहां के प्रधानमंत्री जोर जोर से घोषणा कर रहे हैं कि वो युद्ध जीत गए. जबकि सच ये है कि भारत युद्ध जीता है."

विपक्ष पर साधा निशाना

विपक्ष पर निशाना साधते हुए संजय निरुपम ने कहा, "शिमला समझौता को अब एक रद्दी का पुलिंदा बन गया है. अब शिमला समझौता के हिसाब से चलेंगे तो भारत और पाकिस्तान बहुत आगे निकल चुके हैं. नए संदर्भों में पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी पड़ेगी. जिस तरह की भाषा में पाकिस्तान वाले बोल रहे हैं, उसी तरह की भाषा में यहां विपक्ष के लोग भी बोल रहे हैं. शिवसेना यूबीटी वाले साथियों को बता देना चाहता हूं कि जहां आपकी सोच खत्म हो जाती है, वहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच शुरू होती है."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget