एक्सप्लोरर

'आज ऐसा लगा कि BJP की घोषणा से पहले ही...' संजय निरुपम ने मैनिफेस्टो को लेकर कांग्रेस को घेरा

Maharashtra Lok Sabha Elections: बीजेपी घोषणापत्र को लेकर संजय निरुपम ने कहा कि सच यह है कि कांग्रेस पार्टी महज़ आलोचना के लिए आलोचना करती है. सिर्फ विरोध करना है, इसलिए विरोध करती है.

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टिकट न मिलने के बाद बागी तेवर अपनाने वाले कांग्रेस से निष्कासित नेता संजय निरुपम काफी हमलावर नजर आ रहे हैं. संजय निरुपम ने बीजेपी के घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस पर ही निशाना साधा है. कांग्रेस के बागी नेता संजय निरुपम ने कहा है कि बीजेपी के घोषणा-पत्र को बगैर ठीक से पढ़ें और समझें, वही पुराने घिसे-पिटे अंदाज़ में आलोचना कर रही है.

कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी की समस्या यही है. बीजेपी के घोषणा-पत्र को बग़ैर ठीक से पढ़ें और समझें, वही पुराने घिसे-पिटे अंदाज़ में आलोचना कर रही है. इसलिए सामान्य जनता पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है.''

संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला

कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम ने आगे कहा, ''आज ऐसा लगा कि बीजेपी की घोषणा से पहले ही कांग्रेस का बयान टाइप हो गया था. 2019 के उसके वक्तव्य और आज के वक्तव्य में कितना फ़र्क़ है, कोई रिसर्च करके देख ले. जबकि बीजेपी का आज का घोषणा-पत्र कॉन्टेंट के दृष्टिकोण से 2019 से काफ़ी अलग है. सच यह है कि कांग्रेस पार्टी महज़ आलोचना के लिए आलोचना करती है. सिर्फ विरोध करना है, इसलिए विरोध करती है. साथ में, नेताओं और प्रवक्ताओं को टीवी पर चमकना भी होता है. हां, इस बीमारी से अध्यक्ष भी भयंकर रूप से ग्रस्त हैं.''

महाराष्ट्र में कांग्रेस जीरो पर आउट होगी- संजय निरुपम

इससे पहले कांग्रेस से निष्कासित बागी नेता संजय निरुपम ने दावा करते हुए ये भी कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस जीरो पर आउट होगी. बता दें कि संजय निरुपम लगातार पार्टी के खिलाफ हमलावर हैं. कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें 3 अप्रैल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में संजय निरुपम के खिलाफ कार्रवाई की थी.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र की औरंगबाद सीट जहां फिर होगी AIMIM और शिवसेना-UBT में चुनावी भिड़ंत, जानें- इसका चुनावी इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget