एक्सप्लोरर

तेज प्रताप यादव के खिलाफ एक्शन पर संजय निरुपम का बड़ा बयान, 'राजनीति से जुड़े लोगों से...'

Sanjay Nirupam on Tej Pratap Yadav: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि ये लालू यादव की पार्टी और उनके परिवार का अंदरूनी मामला है.

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाल दिया. तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का यादव के साथ तस्वीर शेयर की थी. बाद में इसे हटा दिया और कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया. हालांकि उन पर कार्रवाई हो गई. इस पर शिवसेना नेता संजय निरुपम की प्रतिक्रिया सामने आई है.

उनकी पार्टी और परिवार का अंदरूनी मामला- निरुपम

संजय निरुपम ने कहा, "राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को अनैतिक कामकाज या सामाजिक लोकलाज का खयाल नहीं रखने की वजह से पार्टी और परिवार से निकाल दिया. निश्चित तौर पर सार्वजनिक जीवन में एक सही आचरण की अपेक्षा रखने वालों के लिए खुशी की बात है. लेकिन ये उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है, उनके परिवार का अंदरूनी मामला है. इस पर हम इससे ज्यादा नहीं बोलना चाहेंगे. सभी राजनीति से जुड़े लोगों से अपेक्षा की जाती है कि नैतिकता का पालन करें और सार्वजनिक जीवन में अपने आचरण और चरित्र का खयाल रखें." 

मीडिया के सामने आईं तेज प्रताप की पत्नी

इस बीच सोमवार (26 मई) को तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय मीडिया के सामने आईं. अनुष्का यादव मामले में उन्होंने कहा, "हमको डिवोर्स के बारे में मीडिया से पता चला है. इस बारे में हमको जानकारी कहां से मिलेगी? हमको इस बारे में पता ही नहीं है, वरना हम पहले ही बोलते. उनसे पूछिए कि मेरी जिंदगी बर्बाद करने की क्या जरूरत थी. उनसे पूछिए कि जब हमको मारा गया, पीटा गया तो उनका सामाजिक न्याय कहां था?"

लालू परिवार पर निशाना साधते हुए ऐश्वर्या राय ने आगे कहा, "उनसे पूछिए कि मेरा क्या होगा? बोल रहे हैं बेटे को निकाल दिया, भाई को निकाल दिया...हमको क्यों मारा गया. क्यों हमको बोला गया कि ऐसा होता है, वैसा होता है? ये तो हर चीज मेरे ही ऊपर डाल देते हैं. लालू जी, राबड़ी जी और तेजस्वी जी को ये पता नहीं होगा क्या? लड़की की इज्जत को उछालना बहुत आसान है. क्योंकि बेटे की गलतियों को छुपाने के लिए लड़की पर इल्जाम डाल देते हैं. ये सारे मिले हुए रहते हैं, अभी ये लोग नाटक कर रहे हैं, मेरा सामाजिक न्याय कब करेंगे?"

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget