एक्सप्लोरर

संजय निरुपम ने बढ़ाई MVA की टेंशन! शरद पवार का जिक्र कर की ये बड़ी भविष्यवाणी

Sanjay Nirupam News: संजय निरुपम ने दावा किया कि महाविकास अघाड़ी का एक विकेट गिर चुका है. उन्होंने कहा कि लोकल बॉडी चुनाव के आने तक तीनों दल अकेले मैदान में कूदेंगी.

संसद के विशेष सत्र के लिए इंडिया गठबंधन के दलों ने सरकार को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी पर शरद पवार की पार्टी का दस्तखत नहीं है. अब इसको लेकर शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने महा विकास अघाड़ी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि  महा विकास अघाड़ी का एक विकेट गिर चुका है.

संजय निरुपम का एक्स पोस्ट

मंगलवार (3 जून) को अपने एक्स पोस्ट में संजय निरुपम ने लिखा, "इंडिया गठबंधन की जिन 16 पार्टियों ने संसद के विशेष सत्र के लिए सरकार को चिट्टी लिखी है,उनमें शरद पवार जी की NCP नहीं है. मतलब, महाविकास अघाड़ी का एक विकेट गिर चुका है. कांग्रेस और उबाठा वालों के बीच वैसे भी जूतमपैजार होती रहती है. संकेत यह है कि लोकल बॉडी के चुनाव आने तक MVA की तीनों प्रमुख पार्टियां एकता चलो रे के नारे के साथ मैदान में कूदेंगी और एक-दूसरे के साथ हिसाब चुकाएंगी." 

किन-किन दलों ने किए हस्ताक्षर

बता दें कि कई विपक्षी दल पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर को लेकर संसद के विशेष सत्र की मांग कर रही है. जिन 16 दलों ने सरकार को लिखी चिट्ठी में दस्तखत किए हैं उनमें कांग्रेस, सपा, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, शिवसेना (यूबीटी), आरजेडी, नेशनल कांफ्रेंस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), भाकपा (माले) लिबरेशन, केरल कांग्रेस, वीसीके और एमडीएमके के नेता शामिल हैं.

बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी और शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) महा विकास अघाड़ी का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय स्तर पर तीनों ही दल इंडिया गठबंधन में भी शामिल हैं.

दीपेंद्र हुड्डा ने क्या कहा?

इस चिट्ठी पर हस्ताक्षर करने वाले नेताओं में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रमुख हैं. बैठक के बाद कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन के 16 राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए. पहलगाम आतंकवादी हमले तथा भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान, सभी विपक्षी दल हमारे सशस्त्र बलों और भारत सरकार के समर्थन में खड़े थे.’’ 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा, सिया और चेतन ने 31 मई से पहले ही रच ली थी साजिश
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा, सिया और चेतन ने 31 मई से पहले ही रच ली थी साजिश
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget