एक्सप्लोरर

Waqf Law: संजय निरुपम का उद्धव ठाकरे गुट पर हमला, 'मुस्लिम संगठनों से दबाव में आकर...'

Sanjay Nirupam News: संजय निरुपम ने कहा कि शिवसेना ( UBT) नेताओं की संपत्ति और जमीन में गहरी दिलचस्पी जगजाहिर है. इसी कारण वो वक्फ के मुद्दे को सिर्फ प्रॉपर्टी विवाद बताकर सच्चाई से भाग रहे हैं.

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने वक्फ बोर्ड की जमीन पर शिवसेना (UBT) के स्टैंड समेत कई मसलों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि UBT (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेताओं का यह कहना कि वक्फ बोर्ड का किसी धर्म या जाति से लेना-देना नहीं है, यह जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है. यह विषय सिर्फ रियल एस्टेट या जमीन-जायदाद का नहीं, बल्कि देश की ज़मीन और जनभावनाओं से जुड़ा मुद्दा है.

शिवसेना प्रवक्ता ने आगे कहा, ''UBT नेताओं की संपत्ति और जमीन में गहरी दिलचस्पी जगजाहिर है. इसी कारण वो वक्फ के मुद्दे को सिर्फ प्रॉपर्टी विवाद बताकर सच्चाई से भाग रहे हैं. सवाल ये है कि क्या UBT वाकई वक्फ बोर्ड की जमीनों में रुचि ले रही है?'' 

वक्फ की जमीनें कोई गल्फ कंट्री से नहीं आईं- संजय निरुपम

उन्होंने आगे कहा, ''आज वक्फ की जमीनें कोई गल्फ कंट्री से नहीं आईं है. ये भारत की जमीनें हैं और जब इनका दुरुपयोग होता है तो सरकार का कर्तव्य है कि वो निगरानी रखे और जरूरी कदम उठाए लेकिन अगर UBT इस पर चुप्पी साधती है, तो यह आम जनता के साथ विश्वासघात है.''

वक्फ बिल पर UBT की भूमिका उजागर हो चुकी- निरूपम

एकनाथ शिंदे गुट के नेता निरुपम ने आग कहा, ''वक्फ बोर्ड से जुड़े संशोधन बिल पर संसद में शिवसेना (UBT) की भूमिका पूरी तरह उजागर हो चुकी है. मुस्लिम संगठनों से दबाव में आकर संशोधन का विरोध करना और अब पीछे हट जाना यह साफ दर्शाता है कि यूबीटी की नीति और नीयत में फर्क है.''

यूबीटी ने अपने ही आदर्शों को तिलांजलि दी- निरुपम

संजय निरुपम ने हमला बोलते हुए कहा, ''मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के लिए अगर शिवसेना (UBT) बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों की बलि चढ़ा रही है, तो ये गद्दारी उन्हें महंगी पड़ेगी. UBT जिसका पूरा नाम कुछ यूं समझा जा सकता है कि U मतलब Use, B- (Baap), T मतलब Throw है. ये पार्टी आज अपने ही आदर्शों को तिलांजलि दे चुकी है.

खुलताबाद का नाम बदलने को लेकर क्या बोले?

शिंदे गुट के नेता ने कहा, ''खुलताबाद का नाम रक्तपुरी रखने की बात मंत्री संजय सिरसाट ने पहले ही उठाई थी लेकिन अब जब जनता का दबाव बढ़ा है तो UBT 'चलती ट्रेन' में चढ़कर उसका समर्थन कर रही है. सवाल ये है कि 22 महीनों के कार्यकाल में ये कहां थे?''

महंगाई के मुद्दे पर क्या बोले संजय निरुपम?

संजय निरुपम ने महंगाई के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''महंगाई आज एक गंभीर मुद्दा बन चुकी है. डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूट रही है. हालांकि सरकार का दावा है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर 41,000 करोड़ रुपये का कर्ज है और उससे कुछ भार जनता पर आया है, लेकिन सुधार की जिम्मेदारी भी सरकार की ही है.

कुणाल कामरा विवाद पर संजय निरुपम ने क्या कहा?

शिवसेना नेता ने विवादों में घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ''कुणाल कामरा जैसे लोगों को लेकर भी सवाल उठते हैं. अगर वो किसी नेता पर टिप्पणी करते हैं तो उन्हें उसके कानूनी परिणामों के लिए तैयार रहना होगा. अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर चरित्रहनन स्वीकार्य नहीं है.''

'मराठी भाषा का सम्मान करना हर किसी का कर्तव्य'

संजय निरुपम ने कहा, ''मनसे द्वारा महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों से मराठी बोलने का आग्रह कोई नई बात नहीं है. महाराष्ट्र की माटी से जुड़े होने के नाते मराठी भाषा का सम्मान करना हर किसी का कर्तव्य है चाहे वह औपचारिक स्थिति हो या अनौपचारिक लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जो लोग हाल ही में शहर में आए हैं या जिन्हें मराठी बोलनी नहीं आती, उन पर दबाव बनाया जाए या उनके साथ मारपीट की जाए.''

उन्होंने ये भी कहा कि किसी भी भाषा को सिखाने का रास्ता प्रेम और संवाद से होकर जाता है, न कि हिंसा और धमकी से. हाल ही में कुछ बैंकों में कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट जैसी घटनाएं निंदनीय हैं.  

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget