एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में CSDS के संजय कुमार के खिलाफ FIR, चुनाव आयोग ने बताई वजह

Sanjay Kumar CSDS: नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में चुनाव आयोग ने शिकायत दर्ज कराई है. इससे पहले, नागपुर में एक मामला दर्ज किया गया था.

महाराष्ट्र चुनाव से संबंधित विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट के बाद, नागपुर पुलिस ने विकासशील समाज अध्ययन केंद्र (सीएसडीएस) के चुनाव विश्लेषक संजय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की है. FIR बीएनएस की कई धाराओं के तहत दर्ज की गई है. इनमें धारा 175, 353(1)(बी), 212 और 340(1)(2) शामिल हैं, जिनमें झूठी सूचना और संभावित चुनाव संबंधी उल्लंघनों से संबंधित आरोप शामिल हैं. नासिक जिला निर्वाचन आयोग ने इसकी जानकार दी. इससे पहले नागपुर में एक मामला दर्ज किया गया था.

संजय कुमार ने अपना पोस्ट हटाया

मंगलवार (19 अगस्त) को CSDS के संजय कुमार ने कहा, "दो डेटा फाइलों की तुलना करते समय गलती हुई, जहां एक डाटा लाइन को शिफ्ट करते समय गलत तुलना हुई. निर्वाचन क्षेत्र 125 (नासिक सेंट्रल) की तुलना 124 से की गई, और निर्वाचन क्षेत्र 50 (हिंगोली) की तुलना 49 से की गई. इस गलती के परिणामस्वरूप मेरे द्वारा गलत डेटा ट्वीट किया गया. भारत के चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, मतदाताओं में वास्तविक वृद्धि 40,000 से थोड़ी अधिक थी. गलती का एहसास होने पर मैंने माफ़ी मांगी और अपना ट्वीट हटा दिया और गलतियों को स्वीकार करते हुए माफी मांगी."

वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

इससे पहले वकील विनीत जिंदल ने शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने राहुल गांधी और संजय कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. 19 अगस्त को अपने एक्स पोस्ट में विनीत जिंदल ने कहा, "राहुल गांधी, सीएसडीएस के संजय कुमार और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. आरोप है कि इन्होंने फेक न्यूज़ फैलाकर, जनता को भड़काने और भारत सरकार के खिलाफ साज़िश रचने का प्रयास किया है, साथ ही लोकसभा चुनावों से जुड़ा भ्रामक व झूठा डेटा प्रसारित किया. यह शिकायत अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल द्वारा दिल्ली पुलिस आयुक्त को दी गई है." 

बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमलावर हैं और 'वोट चोरी' का आरोप लगा रहे हैं. बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी आरोपों के साथ लगातार बयान दे रहे हैं.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
महाराष्ट्र: सूखा राहत बैठक से दोनों डिप्टी CM दूर, क्या महायुति में सब ठीक है?
महाराष्ट्र: सूखा राहत बैठक से दोनों डिप्टी CM दूर, क्या महायुति में सब ठीक है?
CJI से मुलाकात न होने पर भड़के संजय राउत, कहा- 'INDIA ब्लॉक SC...'
CJI से मुलाकात न होने पर भड़के संजय राउत, कहा- 'INDIA ब्लॉक SC...'
'किसानों को 6-8 महीनों तक...', सूखा दल की बैठक में बोले CM फडणवीस
'किसानों को 6-8 महीनों तक...', सूखा दल की बैठक में बोले CM फडणवीस

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget