एक्सप्लोरर

सैफ अली खान हमला: CCTV में दिखे 2 संदिग्ध, चोर, मजदूर, मेड, ड्राइवर और गार्ड...सभी से पूछताछ

Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान के घर में घुसकर एक हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. वो गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने बताया कि खान (54) को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Saif Ali Khan Attack: अभिनेता सैफ अली खान हमला केस में जांच के लिए मुंबई पुलिस ने लोकल और क्राइम ब्रांच की कुल 15 टीमें बनाई है. चोर, मजदूर, मेड, ड्राइवर और गार्ड, इन एंगल पर पुलिस जांच कर रही है.

इस बीच पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में 2 संदिग्ध नजर आए हैं. सूत्रों का दावा है कि इनमें से कोई एक हमलावर हो सकता है. पुलिस अभी तक इस निर्णय पर नहीं पहुंच पा रही है कि दोनों में से कोई था भी या नहीं. दोनों की तलाश चल रही है.

मजदूर से क्यों हो रही पूछताछ?

1. सैफ अली खान के घर पर पिछले दो-तीन दिनों से फर्श पॉलिशिंग का काम चल रहा है. पुलिस इन मजदूरों से भी पूछताछ कर रही है.

2. मेड से भी मुंबई पुलिस पूछताछ करेगी, फिलहाल मेड घायल है. हमलावर ने उनपर भी हमला किया था. 

3. पुलिस घर में चोरी के एंगल से भी जांच में जुटी हुई है कि जो व्यक्ति घर में घुसा, वो चोरी के इरादे से घुसा था या कोई और मकसद से. 

पुलिस को प्रारंभिक तौर पर संदेह है कि सैफ पर हमला करने वाला आरोपी चोरी के इरादे से घर में आए थे. पुलिस उन लोगों से पूछताछ करेगी जो पिछले एक सप्ताह में काम के लिए घर पर आए थे. पुलिस ड्राइवर और उनके बिल्डिंग के गार्ड से भी पूछताछ कर रही है.

टीम सैफ अली खान ने क्या कहा?

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला उनके मुंबई के बांद्रा स्थित आवास पर रात करीब ढाई बजे घटी. 

सैफ अली खान की टीम की ओर से आधिकारिक बयान आया है. उन्होंने कहा, ''सैफ अली खान सर्जरी से बाहर आ गए हैं और अब खतरे से बाहर हैं. वह फिलहाल ठीक हो रहे हैं और डॉक्टर उनकी प्रगति पर नजर रख रहे हैं.''

सैफ अली खान पर हमले के बाद करणी सेना का विवादित बयान, ‘निर्देश दिया जा रहा था कि हिंदू अभिनेताओं को...'

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: MLC चुनाव में महायुति की खींचतान पर घिरी BJP, शरद गुट ने क्या कहा?
महाराष्ट्र: MLC चुनाव में महायुति की खींचतान पर घिरी BJP, शरद गुट ने क्या कहा?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget