एक्सप्लोरर

औरंगजेब विवाद पर RSS ने दिया ऐसा बयान, शरद पवार और उद्धव ठाकरे गुट ने किया स्वागत

Nagpur Violence: आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेडकर ने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा समाज के लिए ठीक नहीं है. उनसे औरंगजेब की कब्र को लेकर भी सवाल किया गया.

औरंगजेब विवाद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिक्रिया सामने आई. संघ ने कहा कि औरंगजेब की आज कोई प्रासंगिकता नहीं है. वहीं नागपुर हिंसा पर आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेडकर ने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा समाज के लिए ठीक नहीं है. पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है वो इसकी तह तक जाएंगे. क्या औरंगेजब की कब्र हटाई जानी चाहिए, क्या औरंगजेब की आज कोई प्रासंगिकता है, इस पर उन्होंने कहा कि कोई प्रासंगिकता नहीं है.

उद्धव गुट के अरविंद सावंत ने क्या कहा?

आरएसएस के बयान पर एबीपी न्यूज़ से बातचीत में अरविंद सावंत ने कहा, "मैं बयान का स्वागत करता हूं. लेकिन मुझे ये समझ में नहीं आता कि वही बात अपने चेलों को क्यों नहीं बताते. सरकार तुम्हारी है न, कान खींच लो. आरएसएस का नाम लेकर ही तो सरकार चलती है चाहे केंद्र हो या राज्य हो. आपके मंत्री जिस ढंग से उकसाने वाले बयान देते हैं, एक बार नहीं बार बार कहते रहे हैं. दरारें तो आप ही पैदा करते हो." 

शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने क्या कहा?

संघ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जितेंद्र आव्हाड ने कहा, "उनका बयान देर से ही आया लेकिन वक्त पर आया. नहीं तो आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में अंगार (आग) लग जाता. संघ उनकी मातृ संगठन है. जो संघ कहेगा वही सच है ये बात सत्य है. अभी तक तो हमको लगता था कि ये संघ की ही लाइन है. मैं स्वागत और शुक्रिया अदा करता हूं. मैं वैचारिक विरोधी हूं  लेकिन वक्त पर उन्होंने जो टिप्पणी की है, वो बहुत अच्छी बात है."

विश्व हिंदू परिषद ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

वहीं आरएसएस के बयान पर विश्व हिंदू परिषद की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. विश्व हिंदू परिषद महाराष्ट्र को प्रांत मंत्री गोविंद शेंडे ने सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिंसा के संबंध में संघ का बयान योग्य है. जो हिंसा करते हैं उनके बारे में संघ ने यह बयान दिया है. लेकिन औरंगजेब के मुद्दे पर सुनील आंबेकर ने क्या कहा, किस परीपेक्ष में कहा, उनसे क्या सवाल किया गया था, इसकी जानकारी फिलहाल मुझे नहीं है. इसलिए इस पर हम कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget