एक्सप्लोरर

Nagpur Violence News: नागपुर हिंसा मामले में मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान गिरफ्तार, जानें कौन है?

Nagpur Violence: नागपुर में हुई हिंसा के मामले में पुलिस का एक्शन जारी है. इस बीच पुलिस ने मास्टरमाइंड माने जा रहे फहीम खान को गिरफ्तार किया है. इस समय वो 21 मार्च तक पुलिस की हिरासत में है.

Who Is Fahim Shamim Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा के मामले में मास्टरमाइंड माने जा रहे फहीम शमीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वो 21 मार्च तक पुलिस की हिरासत में है. फहीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) का शहर अध्यक्ष है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी के सामने नागपुर से लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है. दोनों ही चुनावों में उसकी जमानत जप्त हुई थी.

पुलिस की एफआईआर में फहीम का नाम आरोपियों की सूची में अन्य लोगों के नाम के अंतर्गत ही है. आरोप है कि उसने शुरुआत में पुलिस स्टेशन में पहुंचकर बजरंग दल के खिलाफ शिकायत की थी और लोगों को भड़काया था.

नागपुर पुलिस ने क्या कहा?

नागपुर पुलिस आयुक्त रवीन्द्र सिंघल ने फहीम खान को लेकर कहा कि हिंसा में कुछ लोगों का कोई रोल है या फिर इन्होंने लोगो को उकसाया है, इस बारे में जांच की जा रही है. हम लोग जांच कर रहे हैं. इस मामले में कोई एक व्यक्ति था या कोई ऑर्गेनाइजेशन था, हमारी इसपर जांच चल रही है. हम सारे एंगल पर जांच कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ''एफआईआर में अभी जो भी आरोपी के नाम हैं, वो सब नागपुर के हैं. कुछ एंगल है जो हमें नजर आया है कि कुछ लोग बाहर से आए थे. कुछ लोग नागपुर सिटी से भी आए थे.''

कैसे भड़की हिंसा?

औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल ने सोमवार (17 मार्च) को प्रदर्शन किया था. इसी दौरान नागपुर में अफवाह फैली की धार्मिक चिह्न वाले चादर को जलाया गया. इसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ और ये हिंसा का रूप ले लिया. कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. हिंसा में कई पुलिसकर्मी और आम लोग जख्मी हो गए.

हिंसा के मामले में पुलिस ने तीन थानों में अब तक 6 एफआईआर दर्ज की है और 51 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 1250 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें से 100 से 200 लोगों की अब तक पहचान हुई है. 

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट वायरल करने वाले लोगों की भी नागपुर पुलिस की साइबर यूनिट जांच रही रही है. 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच चल रही है.

'औरंगजेब ही BJP का नया शिवाजी', सामना में उद्धव गुट का सीएम देवेंद्र फडणवीस पर हमला

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंग रुकवाने के लिए नहीं, भारत-रूस को करीब...', अपने ही देश में घिरे शांति के लिए नोबेल मांगने वाले डोनाल्ड ट्रंप
'जंग रुकवाने के लिए नहीं, भारत-रूस को करीब...', अपने ही देश में घिरे नोबेल मांगने वाले ट्रंप!
'सम्राट' के बुलडोजर एक्शन से जीतन राम मांझी 'खुश' नहीं, बोले- 'सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है…'
'सम्राट' के बुलडोजर एक्शन से जीतन राम मांझी 'खुश' नहीं, बोले- 'सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है…'
NZ vs WI: दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
एक साल में दी थी 14 हिट, लेते थे अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फीस, आज हैं 1650 करोड़ के मालिक
एक साल में दी थी 14 हिट, लेते थे अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फीस, आज हैं 1650 करोड़ के मालिक

वीडियोज

Indigo Flight News: हवाई टिकटों के मनमाने किराए पर क्या है सरकार का एक्शन ? | abp News
Khabar Filmy Hain : Bollywood सितारें नजर आए फ़ैशन  गोल्स में,  सभी अलग- अलग अंदाज़ में दिखे
Saas Bahu Aur Saazish: मैं तुलसी से प्यार करता हूं Noinaका दिल हुआ चकनाचूर
IPO Alert: Wakefit Innovations IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Indigo Flight News:  इंडिगो की गड़बड़ी से रुका गायिका उषा उत्थुप का मेगा शो|  Flight Cancellation

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जंग रुकवाने के लिए नहीं, भारत-रूस को करीब...', अपने ही देश में घिरे शांति के लिए नोबेल मांगने वाले डोनाल्ड ट्रंप
'जंग रुकवाने के लिए नहीं, भारत-रूस को करीब...', अपने ही देश में घिरे नोबेल मांगने वाले ट्रंप!
'सम्राट' के बुलडोजर एक्शन से जीतन राम मांझी 'खुश' नहीं, बोले- 'सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है…'
'सम्राट' के बुलडोजर एक्शन से जीतन राम मांझी 'खुश' नहीं, बोले- 'सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है…'
NZ vs WI: दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
एक साल में दी थी 14 हिट, लेते थे अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फीस, आज हैं 1650 करोड़ के मालिक
एक साल में दी थी 14 हिट, लेते थे अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फीस, आज हैं 1650 करोड़ के मालिक
'जिस तरह अच्छे और बुरे टेररिस्ट होते हैं, उसी तरह...', पाकिस्तान के CDF आसिम मुनीर पर एस जयशंकर का तंज
'जिस तरह अच्छे और बुरे टेररिस्ट होते हैं, उसी तरह...', पाकिस्तान के CDF आसिम मुनीर पर एस जयशंकर का तंज
यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश; एयरलाइन को कब तक देना होगा पैसा?
यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश
ठंड में बच्चों को जरूरत से ज्यादा कपड़े तो नहीं पहनाते हैं आप, ओवर ड्रेसिंग से रुक सकती है उनकी ग्रोथ
ठंड में बच्चों को जरूरत से ज्यादा कपड़े तो नहीं पहनाते हैं आप, ओवर ड्रेसिंग से रुक सकती है उनकी ग्रोथ
पासपोर्ट वेरिफिकेशन की टेंशन खत्म, अब DigiLocker से हो जाएगा ये काम
पासपोर्ट वेरिफिकेशन की टेंशन खत्म, अब DigiLocker से हो जाएगा ये काम
Embed widget